Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Jul-2026

मां की मौत पर उठे सवाल: पिता पर हत्या प्रताड़ना और धमकी के आरोप भाई-बहन ने मांगा न्याय पुल नहीं होने से चार पीढिय़ों से परेशानी में गांगुलपारा के आदवासी ग्रामीण विवादों के बीच बोनकट्टा से हटाया गया अतिक्रमण जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भिमोड़ी के रहने वाले भाई-बहन ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर अपने पिता संतोष बघेल पर गंभीर आरोप लगाए। साकेत बघेल ने बताया कि उनकी मां की संदिग्ध मौत के पीछे पिता का हाथ होने का संदेह है। उनका आरोप है कि पिता दूसरी शादी करना चाहते हैं और इसी वजह से उन्हें तथा उनकी छोटी बहन को घर से निकाल दिया गया। साकेत ने बुआ और फूफा पर भी प्रताड़ना और धमकाने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। दोनों भाई-बहन ने प्रशासन से सुरक्षा निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिले के ग्राम पंचायत टेकाड़ी के आदिवासी गांव गांगुलपारा के रहवासी पिछले चार पीढिय़ों से सडक़ व पुल की समस्या झेल रहे हैं। इको पर्यटन क्षेत्र में बसे इस गांव का संपर्क बारिश में पूरी तरह टूट जाता है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांगुलपारा के ग्रामीणों ने ७ जुलाई मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मछुआ नाका से ग्राम गांगुलपारा तक वैकल्पिक पुल निर्माण किए जाने की गुहार लगाई है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी करीब २०० के आस-पास है। पुल की सुविधा नहीं होने से बारिश में पानी भर जाने से मुख्य मार्ग से गांव का संपर्क टूट जाता है। इससे स्कूली बच्चे व बीमार मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार कलेक्टर व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर इस समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणजन काफी परेशान है। तिरोड़ी तहसील के ग्राम बोनकट्टा स्थित सरकारी तालाब की भूमि से मंगलवार को विवादों के बीच अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। सोमवार को भी प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था। लेकिन पूर्व सांसद बोधसिंग भगत व ग्रामीणों के विरोध के कारण कार्यवाही को रोक दिया गया था। ग्रामीणों के विरोध के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। जिसके चलते तिरोड़ी थाना पुलिस भी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची थी। मंगलवार को पुन: प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। यातायात नियमों के प्रति लापरवाही के बीच अंबेडकर चौक पर एक अनोखी पहल देखने को मिली जब अभाविप कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रोचक प्रस्तुति ने जहां लोगों का ध्यान खींचा वहीं उन्हें सुरक्षा के महत्व का संदेश भी दिया। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीर रुके और नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश को गंभीरता से समझा। जिले के किरनापुर क्षेत्र के ग्राम देवटोला और बटामा के करीब 14 आदिवासी ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वन विभाग के अधिकारियों पर प्रताड़ना व जातिगत अपमान का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पीढ़ियों से गांव में रहकर खेती कर जीवनयापन कर रहे हैं लेकिन वन विभाग के अधिकारी उन्हें खेती करने से रोक रहे हैं और गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर जब्त कर पैसे लेकर छोड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के मोतीनगर चौक में स्थित एक होटल में नाश्ता करने गए तीन युवकों को कड़ी में मरी हुई छिपकली मिलने से हडक़ंप मच गया। नाश्ता के साथ कड़ी पी चुके तीन युवक बाईक से जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को इस बारे में बताया। जिससे तीनों युवक विशेष ठाकरे (१९) मौसम बोपचे (२१) निवासी ग्राम देवरी थाना तिरोड़ी दिव्यांशु नाने (१९) निवासी कन्हडग़ांव तिरोड़ी को ईलाज के लिए भर्ती किया गया। बताया गया कि तीनों युवक मोतीनगर में किराए के कमरे में रहते है और पढ़ाई करते है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धरपीवाड़ा में मंगलवार 7 जुलाई को शाम 05 बजे एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है जहाँ नाले के किनारे बने एक गड्ढे के पानी में डूबने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्य बागडे (उम्र 10 वर्ष) पिता हंस कुमार बागडे जाति लोहार निवासी धरपीवाड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा नाले के समीप गया हुआ था जहाँ किनारे पर स्थित एक गहरे गड्ढे में वह अचानक डूब गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालबर्रा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। फिलहाल पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच व आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।