Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Jul-2026

पत्नी को मारने 620Km दूर से इंदौर लाया कोबरा इंदौर के चर्चित 2019 शिवानी हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी पति अमितेष उर्फ शालू पटेरिया को उम्रकैद की सजा सुनाई। पत्नी की हत्या के लिए बैंक अफसर अमितेष ने सुनियोजित साजिश रची थी। वह इंदौर से 620 किलोमीटर दूर राजस्थान के अलवर से ब्लैक डेजर्ट प्रजाति का कोबरा 30 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। उसे 11 दिन घर में छिपाकर रखा। फिर मौका पाकर तकिए से पत्नी का गला घोंट दिया।इसके बाद कोबरा को मारकर उसके दांत पत्नी के हाथ में गड़ा दिए ताकि मौत को सर्पदंश से हुई साबित किया जा सके। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। फोरेंसिक साक्ष्यों और डॉक्टर के बयान ने पूरी कहानी उजागर कर दी।करीब साढ़े छह साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमितेष को हत्या में उम्रकैद सुनाई। कोबरा की हत्या में तीन साल के कारावास और 25 हजार रुपए के अर्थदंड तथा साक्ष्य मिटाने के मामले में दो साल की सजा मिली। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बस को फूंका:गांववालों ने पत्थरबाजी कर शीशे तोड़े सोमवार रात उज्जैन के पंथ पिपलाई में बलराम जाट ढाबे के पास उज्जैन आ रही बस ने सड़क पर बैठी दो गायों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गायों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पहले यात्रियों को सुरक्षित उतारा फिर पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए और बस में आग लगा दी। इससे पूरी बस जलकर खाक हो गई। बस इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला की बताई जा रही है। 25 जुलाई से सभी मांगलिक कार्य पर रोक 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में शयन करने चले जाते हैं। इसी वजह से विवाह गृह प्रवेश मुंडन यज्ञोपवीत और अन्य मांगलिक कार्य अगले चार माह तक नहीं किए जाएंगे। पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा यानी 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा। इस बार गुप्त नवरात्र 9 दिन तक रहेगी। खास बात यह है कि इसका शुभारंभ 12 साल बाद गजकेसरी योग और बुध पुष्य योग के दुर्लभ संयोग में हो रहा है। चलते ट्रक में घुसी XUV 5 युवकों की मौत मैहर जिले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार XUV (महिंद्रा-700) आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह युवक फंस गए। पांच युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-30 पर नादन देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ। सभी लोग अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे प्रदेश की औसत वर्षा 7 इंच तक पहुंच गई मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। छह दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। इसके चलते प्रदेश की औसत वर्षा 7 इंच तक पहुंच गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब प्रदेश में बारिश सामान्य से सिर्फ 1% कम है जबकि जून के अंत तक यह कमी 33% थी। लगातार हो रही बारिश से जलस्तर बढ़ा है और किसानों को भी राहत मिली है। मंगलवार को भी बड़वानी धार बुरहानपुर रतलाम टीकमगढ़ और पन्ना समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।