हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पेयजल विभाग द्वारा निर्मित तीन नई पुलिस चौकियां आज पुलिस को समर्पित कर दी गईं। वहीं रुड़की में महिला हेल्पलाइन और साइबर सेल के नए कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ पुलिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है जिससे आम जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकें। पेयजल विभाग की ओर से पुलिस को रायसी पुलिस चौकीलक्सर कोतवाली की बाजार चौकी और झबरेड़ा थाना क्षेत्र की लखनोता चौकी बनाकर सौंपी गई हैं रुड़की के धनौरी क्षेत्र में पुरानी गंगनहर के किनारे जहरीली घास चरने से दो मवेशियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार पशुओं का उपचार शुरू किया। धनौरी क्षेत्र के रहने वाले पशुपालक रोज की तरह आज भी अपने मवेशियों को चराने के लिए पुरानी गंगनहर के किनारे लेकर पहुंचे थे। चराई के दौरान जैसे ही मवेशियों ने वहां उगी घास खाई कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कई पशु घबराकर इधर-उधर भागने लगे और कुछ अचानक जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। यह मंजर देखकर पशुपालकों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को दी गई हालांकि डॉक्टरों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद चिकित्सकों ने अन्य प्रभावित पशुओं का इलाज शुरू किया देहरादून आरटीओ प्रशासन ने हाल ही में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित लगभग 170 सिटी बसों की अनिवार्य रूप से फिटनेस जांच की जाएगी। सैनी ने जानकारी दी कि फिटनेस जांच के साथ ही इन बसों में कार्यरत सभी चालकों और परिचालकों का अनिवार्य रूप से हेल्थ चेकअप भी कराया जाएगा। आरटीओ प्रशासन इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर रहा है। रेंजेस ग्राउंड में डॉक्टरों की टीम तैनात की जाएगी। प्रदेश में मानसून के मद्देनज़र सरकार पूरी तरह सतर्क है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह खेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन को लेकर कई बार उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आपदा से जुड़े सभी विभाग पूरी तरह तैयार हैं और सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। राम सिंह खेड़ा कैबिनेट मंत्री ने कहा आपदा से जुड़े जितने भी विभाग हैं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई बार बैठकें हो चुकी हैं। हमारी सरकार पूरी तरह तैयार है और प्रयास यही है कि प्रदेश की जनता को किसी भी आपदा से कोई परेशानी न हो। सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकार से समृद्धि – उत्तराखंड की प्रगति थीम के तहत सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सहकारी समितियों के प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि आमजन उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज से 5 वर्ष पूर्व भारत में एक नया सहकारिता मंत्रालय बनाया गया। देश के पहले सहकारिता मंत्री अमित शाह को बनाया गया। पूरे देश में 29 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न प्रकार के आयोजन किये गये है। सरोवर नगरी नैनीताल में सुप्रसिद्ध माँ नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव 2026 आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाये जाने के लिए श्री राम सेवक सभा सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि पंचांग तथा आचार्य सलाह के आधार पर इस वर्ष 2026 में श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ पंचमी 16 सितंबर को कदली दल बृक्ष रवाना के साथ आयोजित किया जाएगा। सितंबर 19 को भाद्र पद अष्टमी को ब्रह्ममुहूर्त में मूर्ति स्थापना तथा 23 सितंबर को डोला नगर भ्रमण किया जाएगा। इनके अतिरिक्त कन्या पूजन विश्वशांति हेतु हवन महा भंडारा के कार्य क्रम तिथि अनुसार किए जाएंगे ।