230 फीट ऊंचे टॉवर पर युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा नाम हरभजन सिंह... लेकिन असलियत निकली शाबीर अली 5.46 लाख की गबन ने खोल दी फर्जी पहचान की पूरी कहानी हर्रई हादसे पर कलेक्टर सख्त कोटवार की सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा वार्ड 46 में सफाई व्यवस्था बदहाल रहवासियों ने की नियमित सफाई की मांग पांढुर्णा शहर के तीन शेर चौक के समीप स्थित करीब 230 फीट ऊंचे बीएसएनएल मोबाइल टॉवर पर सोमवार को एक युवक के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। युवक टॉवर के ऊपरी हिस्से पर बैठा रहा जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार समझाइश दी जाती रही लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ।देर रात 8:30 बजे पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीएम तहसीलदार थाना प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहे। युवक की पहचान और टॉवर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका। सूत्रों के अनुसार उसके नशे की हालत में होने की आशंका है। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। शराब दुकान के कलेक्शन के 5.46 लाख रुपये लेकर फरार हुए एक कर्मचारी की तलाश में जुटी पुलिस को उस समय बड़ा झटका लगा जब जांच का पूरा घटनाक्रम ही बदल गया। पुलिस जिस व्यक्ति को अब तक हरभजन सिंह मानकर तलाश रही थी वह दरअसल शाबीर अली निकला। एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग पहचान के साथ वर्षों तक देश के कई राज्यों में नौकरी करने वाले इस शातिर ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपनी असली पहचान इतनी बारीकी से छिपाई थी कि किसी को उस पर संदेह तक नहीं हुआ।मामले की शुरुआत 28 जून को हुई जब शराब कारोबारी की चार दुकानों का 5 लाख 46 हजार 50 रुपये का कलेक्शन कार्यालय में जमा कराने के लिए कर्मचारी हरभजन सिंह को सौंपा गया। लेकिन वह रकम लेकर ही गायब हो गया। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी तलाश में मध्यप्रदेश से लेकर हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और चंडीगढ़ तक लगातार दबिश दी। आखिरकार आरोपी चंडीगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए। हर्रई में बारिश के दौरान दो लोगों के बह जाने की घटना पर संबंधित कोटवार की सेवा समाप्त करने तथा पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान पुल-पुलियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए और जलमग्न मार्गों से लोगों की आवाजाही हर हाल में रोकी जाए। जिले में बढ़ते सर्पदंश मामलों को देखते हुए प्रत्येक पीएचसी में पर्याप्त एंटीवेनम उपलब्ध रखने और इसकी सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। आशा ऊषा एवं आशा पर्यवेक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने वार्षिक वेतन वृद्धि ईपीएफ चिकित्सा सुविधा सेवा सुरक्षा सहित 18 मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो 26 जुलाई से प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और स्वास्थ्य विभाग की होगी। शहर के वार्ड क्रमांक 46 अंतर्गत मोहन नगर कावेरी नगर और मान्धाता कॉलोनी में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर रहवासियों ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि नियमित सफाई और कचरा वाहन नहीं आने से जगह-जगह गंदगी फैली हुई है तथा नालियां जाम होने से बारिश का गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रहवासियों ने नगर निगम से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और जाम नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। बाल संरक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त कलेक्टर नारायन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में बताया गया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 532 मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में 476 मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना में 49 पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना में 25 तथा फॉस्टर केयर योजना में 2 बच्चों को लाभ मिल रहा है। कलेक्टर ने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और किशोर न्याय से जुड़े मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में बाल मजदूरी और बच्चों के शोषण के मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जाए 178 किमी पदयात्रा पूरी कर सांसद ने किया जबलपुर जिले में प्रवेश छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू ने छठवें दिन 34 किमी की पदयात्रा पूरी कर कुल 178 किमी का सफर तय करते हुए सिवनी के बाद जबलपुर जिले के बरगी में प्रवेश किया। इस दौरान जबलपुर सांसद आशीष दुबे और बरगी विधायक नीरज सिंह लोधी ने पदयात्रा की अगवानी कर उनका स्वागत किया। सांसद प्रतिदिन मां शारदा की पूजा-अर्चना के साथ पदयात्रा कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मार्ग में 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल भी रोपित कर रहे हैं। मंगलवार को पदयात्रा बरगी से पाटन बायपास तक लगभग 30 किमी का सफर तय करेगी। बिना दस्तावेज दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर गिरी गाज 6 वाहन जप्त 8 पर चालान परिवहन विभाग ने सोमवार को चौरई-उमरेठ मार्ग पर स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। करीब 30 वाहनों की जांच के दौरान दस्तावेजों व नियमों में खामियां मिलने पर 8 वाहनों पर 60700 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई जबकि 6 वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। मानदेय व सुरक्षा की मांग को लेकर गौ सेवकों ने सौंपा ज्ञापन मध्य प्रदेश गौ सेवक मैत्री संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने बताया कि गौ सेवक वर्षों से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें न नियमित मानदेय मिल रहा है और न ही सुरक्षा संबंधी सुविधाएं। ज्ञापन में सम्मानजनक मानदेय पीएफ बीमा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन ने सौंपा ज्ञापन अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीनकमेटी ने पैगंबर मोहम्मद साहब के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपाज्ञापन में नाज़िया इलाही खान पर सोशल मीडिया के माध्यम से पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। संगठन का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है 11 घरों में पनप रहा था एडीज मच्छर का लार्वा शहर के वार्ड क्रमांक 23 संत रविदास वार्ड (गुरुद्वारा क्षेत्र) में स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत 124 घरों का लार्वा सर्वे किया। इस दौरान 11 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर मौके पर ही लार्वानाशक दवा डालकर उसे नष्ट किया गया। विभाग ने नागरिकों से घरों में जमा पानी की नियमित सफाई कंटेनरों को ढंककर रखने और डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क एलिसा जांच कराने की अपील की है।