राज्य
सीहोर में अपनी लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट के सामने भोपाल-इंदौर पुराने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी समय पर मानदेय नहीं मिलने और लगातार काम लेने का आरोप लगा रहे हैं। आशा कार्यकर्ता रानी राठौर ने कहा कि महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल के बाहर भी नारेबाजी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।