Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Jul-2026

आफत की बारिश : बाघ नदी में बहे दो वाहन चार दिनों से जनजीवन अस्त-व्यस्त चावल घोटाले मामले में पूर्व सांसद ने उठाए सवाल हर्ष इंडस्ट्रीज पर कार्यवाही से क्यों बच रही पुलिस 11 वीं कक्षा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बालाघाट जिले में चार दिनों से जारी भारी वर्षा के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई मार्ग बाधित हो गए हैं। किरनापुर-लांजी क्षेत्र की बाघ नदी में तेज बहाव के कारण निर्माण कार्य में लगे दो वाहन पानी में बह गए। यह घटना ग्राम अंधियाटोला और गल्लाटोला के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे हाई लेवल पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि वाहन नदी किनारे खड़े थे तभी अचानक जलस्तर बढ़ने से वे बह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सरकारी चावल की हेराफेरी मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने सवाल उठाए हैं। सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि हर्ष इंडस्ट्रीज में चावल घोटाले के सबूत मिलने के बाद भी पुलिस कार्यवाही से क्यों बच रही है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तर पर जांच कराए जाने की मांग भी की है।पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की उस समय सौरभ संचेती के भी बयान लिए थे लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं की। इससे भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठता है। पुलिस यदि निष्पक्ष जांच करे तो जिले में संचालित एथेनॉल प्लांट में भी बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आएगा। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्र सुमित पटले (15) ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सुमित अपनी मां और भाई के साथ रहकर पढ़ाई करता था। घटना के समय वह घर में अकेला था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सेफ किलिक २.० अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय के सांदीपनि स्कूल में 6जुलाई को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा श्रीमती प्रतिष्ठा राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की समझाईश दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ साइबर सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। वहीं साइबर से संबंधित बच्चों ने भी पुलिस अधिकारियों से सवाल किया।