Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Jul-2026

कब्रिस्तान में चला ‘एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम’ अभियान फर्जी दस्तावेजों से सुरक्षाबलों में भर्ती की कोशिश CISF चयनित अभ्यर्थी भी जांच के घेरे में 205 फीट हनुमान प्रतिमा निर्माण के लिए महासंकल्प यात्रा–2 सफल मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल की पहल पर चलाए जा रहे **एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम** अभियान के तहत रविवार को बालाघाट के कब्रिस्तान परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों ने अपने दिवंगत बुजुर्गों की स्मृति में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों की यादों और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है। आयोजकों ने कहा कि यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि प्रकृति संस्कृति और विरासत के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक सार्थक प्रयास है जिससे हरियाली बढ़ाने के साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी मजबूत होगी। आदिवासी बाहुल्य बालाघाट मंडला और डिंडोरी जिलों में भर्ती परीक्षाओं में मिलने वाले बोनस अंकों का कथित दुरुपयोग सामने आया है। आरोप है कि अन्य राज्यों और जिलों के लोग फर्जी स्थाई निवासी जाति और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाकर बीएसएफ और सीआईएसएफ जैसी भर्तियों में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में बीएसएफ भर्ती में बालाघाट से जारी 11 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। अब सीआईएसएफ में चयनित राहुल सिंह भी जांच के दायरे में हैं। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उनके बताए पते पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही है और बीएसएफ द्वारा मांगी गई सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम की पावन भावना से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के भरवेली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीरापुर स्थित श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर में प्रस्तावित विश्व की सबसे ऊँची 205 फीट दिव्य श्री हनुमान प्रतिमा एवं भव्य मंदिर निर्माण के उद्देश्य से आयोजित महासंकल्प यात्रा–2 श्रद्धा भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। 25 जून 2026 को लगभग 400 श्रद्धालु विशेष बसों से रामायणकालीन किष्किंधा धाम (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। यात्रा का उद्देश्य अंजनाद्री पर्वत से पावन चरण-रज पंचशिलाएँ विधिवत पूजित निर्माण ईंट तथा पम्पा सरोवर का पवित्र जल लाकर निर्माण कार्य को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करना था। 26 जून की रात्रि श्रद्धालु कर्नाटक के कोप्पल स्थित ऐतिहासिक श्री सिद्धेश्वर गविमठ पहुँचे जहाँ कोप्पल के सांसद श्री राजशेखर हिटनल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। यात्रा श्रद्धा भक्ति और सनातन आस्था का प्रेरणादायी संदेश बनकर उभरी। लगातार हो रही बारिश के बीच लांजी-सालेटेकरी मार्ग पर धारमारा कैंप के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही लांजी एसडीएम कमल सिंहसार प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उनके निर्देशन में पेड़ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की है और लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने तथा बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।