Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Jul-2026

मूसलाधार बारिश से बालाघाट शहर हुआ पानी-पानी छोटे पुल-पुलिया उफान पर माइक्रो इरिगेशन प्लांट आगजनी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार तरेगांव स्कूल से शिक्षक नदारद बच्चों की कैसे संवरेगी भविष्य जिले में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के मानसून पूर्व सफाई के दावों की पोल खोल दी। बीते 24 घंटे में 72 मिमी से अधिक बारिश दर्ज होने के बाद शहर के कई वार्डों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कई कॉलोनियों और गलियों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा और यातायात भी बाधित हुआ। वहीं ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। लगातार बारिश से छोटे पुल-पुलिया उफान पर आ गए जिससे एक दर्जन से अधिक मार्ग बंद हो गए और कई गांवों का संपर्क टूट गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं जबकि राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। जिले के लामता थाना क्षेत्र के ग्राम राघोटोला स्थित माइक्रो इरिगेशन प्लांट में आगजनी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। त्रिराज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पीएच-2 प्लांट के ठेकेदार अतुल बघेले ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर प्लांट में आग लगा दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जनपद सदस्य भुवनेश्वर रजक राकेश दमाहे राजेश सिरसाम सहित 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। देव नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण 16 ग्रामीण नदी के दूसरी ओर फंस गए। जानकारी के अनुसार ग्राम भगतपुर के ग्रामीण शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से देव नदी पार कर ग्राम भानपुर धान की खेती के लिए पहुंचे थे। सुबह नदी का जलस्तर सामान्य था लेकिन रातभर हुई तेज बारिश से नदी उफान पर आ गई और ग्रामीण वापस नहीं लौट सके। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ और हॉक फोर्स की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने सभी 16 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि समय पर किए गए रेस्क्यू से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। जिले के लालबर्रा स्थित कृष्णा लॉन में गुरुवार को कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय (लालबर्रा और खमरिया) बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अनुभा मुंजारे ने की। सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बैहर विधायक संजय उइके परसवाड़ा विधायक मधु भगत वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हीना कावरे सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। अपने संबोधन में विधायक मधु भगत ने कहा कि चुनाव जिताने में कार्यकर्ताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जनता जिताती है लेकिन कार्यकर्ताओं की उपेक्षा चुनाव में हार का कारण भी बन सकती है। नेताओं ने आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रिय होकर एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। जिले के बिरसा जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत तरेगांव मंडई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में एक शिक्षक के लंबे समय से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है। छात्रों ने बताया कि स्कूल में पदस्थ दो शिक्षकों में से रतन सिंह मरकाम मार्च माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधान पाठक खेमलाल पांचे ने भी शिक्षक की अनुपस्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी सूचना संकुल प्राचार्य को दी जा चुकी है। संकुल प्राचार्य ने कहा कि शिकायत जिला शिक्षा कार्यालय को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। छात्रों और अभिभावकों ने अनुपस्थित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर नए शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है। नाजिया इलाही की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज का प्रदर्शन** सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्वयं को सनातनी मुसलमान बताने वाली नाजिया इलाही खान की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। एआईएमआईएम के बैनर तले आम्बेडकर चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए नाजिया इलाही का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के संबंध में कथित टिप्पणी के बावजूद अब तक कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएसपी मयंक तिवारी को ज्ञापन सौंपकर नाजिया इलाही की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से नफरती बयानों पर सख्त कानून बनाने और सभी धर्मों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। ​नीट पेपर लीक के विरोध में लालबर्रा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन इस्तीफे की मांग लालबर्रा बस स्टैंड पर यूथ कांग्रेस ने नीट परीक्षा में कथित धांधली और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पिपलोद के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक अनुभा मुंजारे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। अंकित पिपलोद ने आरोप लगाया कि पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार निष्पक्ष जांच कराने में विफल रही है। यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।