राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि मंडपम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग और अपेक्स बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कर रहे हैं। सम्मेलन में प्रदेशभर से सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि किसान जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों और संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि मानसून शुरू होने से तीन महीने पहले ही विभागीय बैठकों के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मलेरिया स्नेक बाइट और अन्य जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। नगर निगम नगर पंचायत और ग्रामीण स्वास्थ्य अमले के साथ समन्वय स्थापित किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। भाजपा में हाल के इस्तीफों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसलिए बड़े संगठन में व्यक्तिगत परिस्थितियां भी अलग-अलग होती हैं। उन्होंने कहाजब परिवार बड़ा होता है तो हर व्यक्ति की अपनी परिस्थितियां और जिम्मेदारियां होती हैं। कई बार पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से लोग ऐसे फैसले लेते हैं। रवि भगत के इस्तीफे पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा देखा है और उसमें पारिवारिक कारणों का उल्लेख किया गया है। उनके अनुसार इसे उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए। कृषि उपज मंडी परिसर में कथित तोड़फोड़ को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के नाम पर बिना पूर्व सूचना तोड़फोड़ करना उचित नहीं है।मौके का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने मंडी के प्रबंध संचालक (एमडी) से फोन पर बात कर कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्रवाई से पहले संबंधित पक्षों को सूचना देना और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है।पुरंदर मिश्रा ने कहा कि विकास कार्यों का स्वागत है लेकिन उन्हें नियमों और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए ताकि किसी भी पक्ष को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की रोजगार गारंटी योजना में किए गए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले 100 दिनों की रोजगार गारंटी का प्रावधान था जिसे बढ़ाकर अब 120 दिन कर दिया गया है। इससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया कि योजना के नाम में भी परिवर्तन किया गया है और इसमें मौजूद कुछ तकनीकी त्रुटियों को भी दूर किया गया है जिससे इसका क्रियान्वयन अधिक प्रभावी होगा।कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देशहित के कार्यों पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने दावा किया कि यह योजना आम जनता के हित में है और इसका लाभ देशभर के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगा।