Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Jul-2026

1. शेयर बाजार में जोरदार तेजी शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 650 अंकों की छलांग लगाकर 78150 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी भी लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ 24350 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में रही। निवेशकों की मजबूत लिवाली से बाजार का माहौल सकारात्मक बना हुआ है। 2. EPF नियमों में बड़ा बदलाव वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना 2026 अधिसूचित कर दी है जिसने 1952 की पुरानी योजना की जगह ले ली है। अब कंपनियों के लिए केवल 15 हजार रुपये की वैधानिक वेतन सीमा पर 12 प्रतिशत यानी अधिकतम 1800 रुपये का ईपीएफ अंशदान अनिवार्य होगा। इससे अधिक योगदान कर्मचारी और कंपनी अपनी इच्छा से जारी रख सकते हैं। इस बदलाव से कर्मचारियों को अपने वेतन और बचत के बीच अधिक लचीलापन मिलेगा। 3. पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 2-3 महीने में फैसला केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलेगी या नहीं इस पर फैसला अगले दो से तीन महीनों में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईरान संघर्ष के दौरान महंगे दामों पर खरीदा गया कच्चा तेल अभी रिफाइनरियों में प्रोसेस हो रहा है। लागत से कम कीमत पर ईंधन बेचने के कारण सरकारी तेल कंपनियों को 30 जून तक 74781 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही तो आने वाले महीनों में उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। 4. यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप के बाद अब टेलीग्राम और सिग्नल को भी यूजरनेम फीचर को लेकर नोटिस जारी किया है। सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स से पूछा है कि यूजरनेम के जरिए होने वाली ऑनलाइन ठगी फर्जी पहचान फिशिंग और साइबर अपराधों को रोकने के लिए उन्होंने क्या सुरक्षा उपाय किए हैं। सरकार ने यह भी सवाल उठाया है कि ऐसे जोखिमों के बीच यूजरनेम फीचर को जारी रखने की अनुमति क्यों दी जाए। इससे पहले व्हाट्सएप को भी फिलहाल यह फीचर लागू नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। 5. एयर इंडिया ने घटाया फ्यूल सरचार्ज टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका यूरोप ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज कम कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो चुकी हैं जिससे इन रूटों पर टिकट की कीमतों में अधिकतम 7617 रुपये तक की कमी आएगी। हालांकि घरेलू उड़ानों के किराए में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद लिया गया है।