Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Jul-2026

ब्लिंकिट बॉय बनकर आए बदमाशों ने 40 लाख लूटे रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के कर्मचारियों से 40 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया गया। वारदात 29 जून की दोपहर करीब 3 बजे शहर सराय इलाके में हुई। बदमाश ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहनकर आए थे और स्कूटी से फरार हो गए। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने लूट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कारोबारी मनीष पटवा ने पुलिस को बताया कि उनके दोस्त गौरव शर्मा के रतलाम में शराब के ठेके हैं।26 से 28 जून तक बैंक बंद रहने के कारण 25 से 28 जून की शराब बिक्री का करीब 40 लाख रुपए का कलेक्शन सुरक्षित रखने के लिए उनके पास भेजा गया था। व्यापमं ने एक पीढ़ी निगली अब पूरा देश भुगत रहा पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य प्रवीण पाठक ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20-22 वर्षों में भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की पहचान एक गौरवशाली राज्य के बजाय भ्रष्टाचार की कार्यशाला के रूप में बना दी है। उन्होंने कहा कि व्यापमं घोटाले से शुरू हुआ भ्रष्टाचार आज पूरे देश में पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के रूप में फैल चुका है। महिला के बाल काटे कपड़े फाड़कर गांव में घुमाया उज्जैन जिले में एक महिला को अर्धनग्न कर गांवभर में घुमाने का मामला सामने आया है। आरोप उसके ससुरालवालों पर है। घटना अरनिया वेणा गांव में 30 जून की है। झारड़ा थाना पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है बाकी 8 की तलाश की जा रही है।टीआई आनंद भाबोर ने बताया कि पीड़िता की शादी अरनिया वेणा गांव में हुई थी। बाद में गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। 2023 में वह अपने पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोनों ने शादी कर ली और इंदौर जाकर रहने लगे। 2548 आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती मध्यप्रदेश सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग में 2548 पदों पर भर्ती करने जा रही है। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 781 और सहायिका के 1767 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।इच्छुक महिलाएं 13 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकेंगी। भर्ती बाल विकास परियोजनाओं में होगी और इसमें संबंधित गांव या शहरी वार्ड की स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। रायसेन कलेक्टर बच्चों संग आंगनबाड़ी में नीचे बैठे महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रायसेन जिले के सभी 61 सेक्टरों और 1800 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला-2 का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसी क्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने वार्ड-13 स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद किया और माताओं से घरेलू अधिगम अभियान के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा बच्चों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में नीचे बैठे और उन्होंने बच्चों को गोद में भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार विशेषकर माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इस मामले में कल सुनवाई भी हो सकती है।इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की उसकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग हनीमून पर लेकर जाकर साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। सतना में गर्ल्स स्कूल में गिरा पेड़ा 2 युवतियां दबीं मध्य प्रदेश में गुरुवार को भोपाल समेत 8 जिलों में तेज बारिश हुई। आंधी-बारिश के बीच सतना में महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल में एक बड़ा पेड़ गिर गया। 2 युवतियां मलबे में दब गई। एक बाइक और बाउंड्री के किनारे लगा स्ट्रीट फूड का ठेला भी पेड़ और मलबे की चपेट में आ गया। मानसून ने गुरुवार को पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया।