ट्रैवलर से कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री आमतौर पर मुख्यमंत्री के काफिले में कम से कम 4 वाहन होते हैं। लेकिन बुधवार को जबलपुर में नजारा अलग था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट से सर्किंट हाउस और फिर कार्यक्रम स्थल तक मंत्री सांसद विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक ही ट्रैवलर पर पहुंचे। इसे पीएम मोदी के ईंधन बचाने के संदेश से जोडकर देखा जा रहा है। भोपाल से नोएडा की सीधी फ्लाइट शुरू राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत किया गया। पहले दिन नोएडा से 41 यात्री भोपाल पहुंचे जबकि भोपाल से 12 यात्रियों ने इस नई उड़ान से यात्रा की। शुरुआती दिनों में यात्री संख्या कम रही लेकिन एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन को आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। बैतूल बनेगा देश का ‘ग्रीन मॉडल’ बैतूल में विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर 100 करोड़ रुपए का ‘लैंडस्केप प्रोजेक्ट’ तैयार हो रहा है। इस परियोजना में पहली बार जंगल वन्यजीव जल जैव विविधता और वन अधिकार पाने वाले हजारों परिवारों को एक ही विकास मॉडल में शामिल किया जाएगा।यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इसे देशभर के लिए मॉडल बनाया जा सकता है। दिलचस्प एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम कानपुर और इंदौर के चिड़ियाघरों के बीच एक बेहद अनोखा और दिलचस्प एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम होने जा रहा है. इस योजना के तहत कानपुर चिड़ियाघर को जहां एक नई शेरनी मिलने जा रही है वहीं बदले में इंदौर चिड़ियाघर को कानपुर का मशहूर सतीश नाम का दरियाई घोड़ा दिया जा रहा है. एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ रहा है। बुधवार को सागर भोपाल संभाग के कई जिलों से होता हुआ मानसून आगे पहुंचा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार उज्जैन ग्वालियर-चंबल संभाग में गुरुवार को मानसून पहुंच सकता है। इधर गुरुवार को ही प्रदेश में अति भारी भारी और तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। हरदा नर्मदापुरम रायसेन छिंदवाड़ा पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।