Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Jul-2026

हाथी के करीब पहुंचे नशे में धुत युवकएक को सूंड से उठाकर पटका दूसरे को पैर से कुचला पानी पेंशन और विकास कार्यों पर गरमाई जिला पंचायत की सामान्य सभा 9 घरों में पनप रहा था डेंगू मच्छर का लार्वा व्हीबी-ग्राम-जी योजना का शुभारंभ 100 नहीं अब 125 दिन मिलेगा रोजगार ड्रग माफियाओं पर कसेगा शिकंजा स्कूलों के 500 मीटर दायरे होंगे ड्रग फ्री चौरई-कुन्डा मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक हाथी के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रदीप कहार (35) और राकेश यादव (25) सड़क किनारे खड़े हाथी के पास पहुंचे और उसके पैर छूने के बाद दोबारा नजदीक जाने लगे। इसी दौरान हाथी अचानक आक्रामक हो गया। उसने एक युवक को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया जबकि दूसरे को पैर से दबा दिया। महावत ने तत्काल हाथी को काबू में किया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को पहले चौरई अस्पताल फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूर्व वनमंडल के डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने बताया कि दोनों युवक नशे की हालत में हाथी के बेहद करीब पहुंच गए थे। दोनों का इलाज जारी है। जिला पंचायत छिंदवाड़ा की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष संजय पुन्हार की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष अमित सक्सेना की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर की पेयजल व्यवस्था अधूरे विकास कार्य पेंशन वितरण और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंप अधूरी पाइपलाइन पेयजल संकट और जल जीवन मिशन के धीमे क्रियान्वयन पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया। कई गांवों में टंकियां और पाइपलाइन बनने के बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने लंबित आंगनबाड़ी भवनों नए बोरवेल की आवश्यकता तथा तीन माह से लंबित वृद्धावस्था व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मामला भी प्रमुखता से रखा केंद्र सरकार की व्हीबी-ग्राम-जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना का जिले में गुरुवार को ग्राम थांवरीखुर्द से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायन सहित जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और श्रमिकों का सम्मान किया। कलेक्टर ने बताया कि नई योजना के तहत अब पात्र ग्रामीण परिवारों को 100 के स्थान पर 125 दिवस का रोजगार मिलेगा। योजना के माध्यम से रोजगार के साथ जल संरक्षण ग्रामीण अधोसंरचना विकास प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आजीविका संवर्धन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के उमरानाला चौकी अंतर्गत सिमरिया मंदिर के पास बुधवार शाम तेज बारिश के बीच 108 एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एम्बुलेंस पायलट राजू मरकाम और ईएमटी कन्याकुमारी वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां ईएमटी की हालत नाजुक होने पर उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस मरीज को नागपुर छोड़कर वापस लौट रही थी। पायलट ने बताया कि तेज बारिश के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसमें पार्किंग लाइट या कोई चेतावनी संकेत भी नहीं था। सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य कराया। डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने गुरुवार को शहर के वार्ड क्रमांक 34 स्थित संत कबीरदास वार्ड के खिरखा मोहल्ला में 110 घरों का लार्वा सर्वे किया। जांच के दौरान 9 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला जिसे मौके पर ही लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट किया गया। विभाग ने नागरिकों से घरों में पानी जमा न होने देने सफाई करने और डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क एलिसा जांच कराने की अपील की है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आयोजित नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समिति की बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 प्रकरण दर्ज कर 21.73 लाख रुपये के गांजा और अफीम डोंडा जब्त किए गए हैं। जिले के 11 स्थानों को हॉट स्पॉट चिन्हित कर निगरानी की जा रही है तथा 17 शासकीय शिक्षण संस्थानों को ड्रग फ्री जोन बनाया गया है। कलेक्टर ने पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई स्कूलों में जागरूकता अभियान तेज करने तथा नशा मुक्ति संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। टाउन हॉल और विद्या निकेतन स्कूल के सामने हटाया अतिक्रमण निगम की कार्रवाई जारी शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। फव्वारा चौक गायत्री मार्केट और तहसील परिसर के बाद गुरुवार को निगम ने टाउन हॉल के सामने फल विक्रेताओं तथा विद्या निकेतन स्कूल के सामने सड़क किनारे लगे कपड़ा व्यवसायियों को हटाकर वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित किया। निगम प्रशासन ने पूर्व में अतिक्रमण मुक्त कराए गए क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जहां सभी स्थान अतिक्रमण मुक्त पाए गए। बारिश के बीच सांसद बंटी विवेक साहू की पदयात्रा का दूसरा दिन पूरा 30 किमी चलकर पहुंचे बींझावाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू की छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा दूसरे दिन भी बारिश के बीच जारी रही। गुरुवार को रामेश्वर धाम सिहोरामाल से शुरू हुई पदयात्रा में सांसद ने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर शाम को ग्राम बींझावाड़ा पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। यात्रा के दौरान चौरई सहित विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया दामिनी ऐप से मिलेगी बिजली गिरने की पूर्व चेतावनी आगामी मानसून को देखते हुए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सभी विभागों और एसडीएम की समीक्षा बैठक लेकर संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में पुल-पुलियों और रपटों पर सुरक्षा इंतजाम चेतावनी बोर्ड व बैरिकेडिंग लगाने जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने तथा अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के लिए विशेष रूप से अमरवाड़ा हर्रई तामिया और जुन्नारदेव क्षेत्र में ग्रामीणों व कोटवारों को दामिनी ऐप डाउनलोड कराने पर जोर दिया गया। डॉक्टर्स डे पर सेवा संकल्प सोसायटी ने चिकित्सकों का किया सम्मान डॉक्टर्स डे के अवसर पर सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी ने शहर के विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों में पहुंचकर चिकित्सकों का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय कुमार सहित कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने डॉक्टरों की समाज के प्रति सेवा भावना की सराहना की वहीं चिकित्सकों ने भी सोसायटी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में सहयोग का भरोसा जताया।