Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Jul-2026

उत्तराखंड में मानसून को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 9 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए थे जिसके बाद अब राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा जा रहा है। बीते दिन टेबल टॉप एक्सरसाइज के जरिए जनपदों की तैयारियों उपलब्ध संसाधनों और आपदा से निपटने की रणनीति का आकलन किया गया। वहीं 2 जुलाई को राज्यस्तरीय मुख्य मॉक ड्रिल प्रस्तावित है। इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिससे यह समझा जा सके कि किस प्रकार के उपकरण किस आपदा में उपयोगी साबित होंगे। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि नए वक्फ संशोधन अधिनियम के तहत वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रदेशभर में ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेश के बाद कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शम्स ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द इस संबंध में बैठक कर सकते हैं जिसके बाद जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और अवैध कब्जे हटाने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के हालिया प्रदेश दौरे के बाद पार्टी ने हारी हुई 23 विधानसभा सीटों को जीतने के लिए कमर कस ली है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रवास कार्यक्रम के तहत सभी सांसदों विधायकों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को इन सीटों पर विजय प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसदों और विधायकों ने हारी हुई विधानसभा सीटों पर दो दिवसीय प्रवास किया इस दौरान उन्होंने जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम किया। जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने 23 हारी हुई सीटों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है पिछले दिनों सभी सांसदों और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इन सीटों पर 24 घंटे का प्रवास किया जिसका बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। भट्ट ने कहा कि कमजोर बूथों के लिए भी अलग से प्रावधान तैयार किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा इन 23 सीटों पर भी अच्छे मतों से चुनाव जीतेगी। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड का अस्तित्व 30 जून 2026 को समाप्त कर दिया गया है 1 जुलाई 2026 यानि आज से इसकी जगह उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अस्तित्व में आ गया है जो राज्य के सभी मदरसों की निगरानी मान्यता और पाठ्यक्रम का संचालन करेगा l नई व्यवस्था के अनुरूप अब मदरसों को भी मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा गया है सभी मदरसों में उत्तराखंड राज्य बोर्ड के पाठ्यक्रम (एनसीईआरटी पर आधारित) पढ़ाए जाएंगे हालांकि धार्मिक शिक्षा को बंद नहीं किया गया है लेकिन इसे नियमित स्कूल के समय के बाद अलग से संचालित किया जाएगा संचालन के लिए मदरसों को नए प्राधिकरण और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से मान्यता लेनी होगी इस बदलाव का उद्देश्य मदरसों के छात्रों को आधुनिक शिक्षा देना और उन्हें सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है किसान नेताओं गणेशपुर टोल प्लाजा के घेराव और धरने की घोषणा के बाद आज सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने रुड़की में किसान नेताओं को उनके कैंप कार्यालय पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और टोल प्लाजा प्रबंधन के साथ हुई लंबी वार्ता में किसानों की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (एकता) और भारतीय किसान यूनियन (टोडा) ने फिलहाल अपना प्रस्तावित आंदोलन और टोल घेराव स्थगित कर दिया है। गणेशपुर टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरने से पहले सुबह-सुबह यूपी पुलिस ने किसान नेताओं को उनके कैंप कार्यालय पर ही रोक दिया। आंदोलन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए नेताओं को बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद यूपी पुलिस के अधिकारियों और टोल प्लाजा प्रबंधन ने किसान नेताओं के साथ विस्तृत वार्ता की। बैठक में किसानों ने साफ कहा कि जब तक एक्सप्रेसवे और उससे जुड़ी निर्माणाधीन सड़कें पूरी तरह तैयार नहीं हो जातीं तब तक वाहन चालकों से पूरा टोल वसूलना उचित नहीं है। रुड़की से बड़ी खबर आ रही है कि कई दिनों की उठापटक के बाद खानपुर के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन में आज शांतरशाह में एक दलित समाज की बैठक के दौरान सार्वजनिक रूप से दलित समाज के लोगों द्वारा की गई गाली गलौच को लेकर माफी माँगी है इस दौरान काफ़ी संख्या में दलित समाज के लोगों सहित उत्तराखंड सरकार के दर्जा धारी मंत्री देसराज कर्णवाल भी मौजूद रहे l