राम नाम को डुबो दिया चंपत राय पर कार्रवाई क्यों नहीं? - कांग्रेस ने मंदिर ट्रस्ट पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप #RamMandir #RamMandirTrust #Ayodhya #ChampatRai #Congress #PCSharma #VikramMastal #CBIInquiry #CorruptionAllegations #Politics #BJP #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews भोपाल। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और सचिव विक्रम मस्ताल ने प्रेस वार्ता कर राम मंदिर ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। विक्रम मस्ताल ने भाजपा पर आरोप करते करते हुए कहा कि राम को लाने का दावा करने वाली भाजपा ने सनातनियों के चंदे के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने मंदिर समिति को तत्काल भंग करने और न्यायालय द्वारा जांच की मांग की। वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर में बड़ा घोटाला हुआ है लेकिन कार्रवाई सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर हो रही है। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब तक चंपत राय पर कार्रवाई नहीं होती तब तक निष्पक्षता संभव नहीं है। एसआईटी केवल लीपापोती कर रही है। कांग्रेस ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है।