Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Jul-2026

एमपी में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रवक्ता सचिन बघेल ने साफ किया कि सरकार और संगठन जल्द ही नामों पर मुहर लगाएंगे। ​वहीं जीतू पटवारी पर भिंड पुलिस की सुस्ती और कोर्ट की फटकार पर भाजपा ने आर-पार का स्पष्ट रुख अपनाया है। सचिन बघेल ने पटवारी को लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह करने वाला करार दिया। बघेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की आदत न्यायपालिका को भ्रमित करने की है इसीलिए कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वारंट के बाद क्या जीतू पटवारी की मुश्किलें और बढ़ेंगी या कांग्रेस इसे राजनीतिक द्वेष बताकर नया दांव खेलेगी? #BJP #SachinBaghel #JituPatwari #MadhyaPradesh #MPPolitics #NikayChunav #UrbanBodyElections #Alderman #Bhind #Politics #BreakingNews #Congress #Court #LegalNews