Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Jun-2026

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक राजेंद्र चौधरी ने सांदीपनि स्कूल रैपुरा के प्राचार्य अशोक मिश्रा पर नियमों को ताक पर रखकर एडमिशन करने और भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को एक लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। चौधरी के अनुसार सीएम योजना के तहत कक्षा 1 में प्रवेश के लिए स्थानीय और आसपास के 2 किलोमीटर के दायरे वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जानी थी जिसके सत्यापन के लिए आधार कार्ड और समग्र आईडी का पता अनिवार्य था।आरोप है कि प्राचार्य ने इन नियमों की घोर अनदेखी करते हुए बाहरी क्षेत्रों के बच्चों को प्रवेश देने के लिए जरूरी दस्तावेजों को अमान्य कर दिया और सिर्फ पालकों से शपथ पत्र लेकर अवैध रूप से एडमिशन दे दिए। जबलपुर। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक विवादित वीडियो के विरोध में आज समाजसेवी मंगल सिद्दीकी और मौलाना चंद कादरी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही खान नामक महिला द्वारा वीडियो में इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की गई है जिससे पूरे मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश है।समाजसेवी मंगल सिद्दीकी और एडवोकेट साबाब खान ने कहा कि इस तरह के बयानों से सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की गंभीर आशंका है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त वीडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की तत्काल फॉरेंसिक जांच कराई जाए जबलपुर। कटंगी बाईपास स्थित पांडा ढाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय राजेंद्र ठाकुर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी वीरेंद्र सिंह पंवार के अनुसार राजेंद्र अपनी बेटी आकांक्षा के साथ बाइक से जबलपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पांडा ढाबा के सामने उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त बाइक पर सवार उनकी बेटी आकांक्षा को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही एफआरबी 112 और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबलपुर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्यालय शक्ति भवन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों को रंगेहाथ रिश्वत लेते दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले और कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा शामिल हैं। दोनों अधिकारियों ने कटनी के बहोरीबंद में जूनियर इंजीनियर कार्यालय निर्माण के 10 लाख रुपये के लंबित बिल को पास करने के एवज में ठेकेदार अशोक कुमार द्विवेदी से कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसमें से 5 हजार रुपये वे पहले ही ले चुके थे। तय सौदे के मुताबिक जैसे ही ठेकेदार सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मर्सकोले को 15 हजार और कार्यपालन यंत्री मेहरा को 10 हजार रुपये की दूसरी किश्त कुल 25 हजार रुपये थमा रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठी EOW की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बिजली कंपनी के प्रांतीय मुख्यालय में हुई इस अचानक छापेमारी से शक्ति भवन में हड़कंप मच गया और कई दफ्तरों में सन्नाटा पसर गया। EOW ने दोनों घूसखोर अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जबलपुर। दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाई के समीप सोमवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। कुंडलपुर से दर्शन कर स्कूटी पर सवार होकर जबलपुर लौट रहे एक दंपति तेज हवाओं की चपेट में आ गए। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक चलती स्कूटी पर आ गिरा जिससे स्कूटी सवार पति-पत्नी उसके नीचे दब गए और मौके पर ही गंभीर रूप से चोटिल हो गए।मृतकों की पहचान आशीष जैन और उनकी पत्नी शोभा जैन निवासी दीक्षितपुरा जबलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही तेजगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ के नीचे दबे दंपति को बाहर निकाला। दोनों को तुरंत दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की खबर मिलते ही दीक्षितपुरा जबलपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां जमीनी विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले के कारण महिला के गर्भ में पल रहे चार माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित दंपत्ति का अपने मामा ससुर से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते मामा के बेटे ने घर में घुसकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।स्थानीय मझौली थाने में शिकायत दर्ज कराने के 15 दिन बाद भी जब पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो न्याय की गुहार लेकर पीड़ित दंपत्ति आज जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पीड़ित जोड़े की अत्यंत गंभीर और संवेदनशील शिकायत को सुनते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए मझौली थाना पुलिस को तत्काल निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं। शहर की चरमराई मूलभूत सुविधाओं को लेकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (पूर्व) ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आयुक्त के नाम एक 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस नेताओं ने निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में नाली निर्माण पेयजल आपूर्ति स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसे बेहद जरूरी और बुनियादी विकास कार्य लंबे समय से ठप पड़े हैं जिसके कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से रवीदास नगर भूतनाथ मंदिर क्षेत्र रुक्मणी वार्ड और भानतलैया सहित विभिन्न इलाकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की पुरजोर मांग की गई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन को कड़े लहजे में चेतावनी दी है कि यदि इन जनसमस्याओं पर जल्द से जल्द कोई ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और जनता के हक के लिए उग्र जनआंदोलन करने को मजबूर होगी।