Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Jun-2026

कांग्रेस नेता ने पिस्टल तानकर कहा- गोली मार दूंगा VIDEO उज्जैन जिले के महिदपुर में जमीन विवाद को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रताप सिंह गुर पर किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनपटी पर बंदूक सटाकर 9 लाख की डकैती बालाघाट जिले में रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यापारी की कनपटी पर बंदूक सटाकर 9 लाख की डकैती की। विरोध करने पर फायरिंग भी की। सिर पर लाठियों से 7-8 बार वार किए। व्यापारी के जमीन पर गिरते ही बदमाश सोने-चांदी के जेवरों से भरे बैंग लेकर भाग गए 3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास जिस उम्र में बच्चे ठीक से पेंसिल पकड़ना सीखते हैं उस उम्र में भोपाल की जुड़वां बहनें सान्वी नाहर और समन्वी नाहर ड्रम सेट पर अपनी थाप से विश्व रिकॉर्ड बना रही हैं। महज 3 वर्ष 9 माह की उम्र में दोनों बहनों ने यंगेस्ट फीमेल ड्रमर का खिताब हासिल कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन (यूके) में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के लिए दोनों को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। ग्वालियर के नारायण विहार में चला बुलडोजर ग्वालियर में रविवार को जिला प्रशासन ने नारायण विहार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जिला प्रशासन पुलिस नगर निगम और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त दल ने सड़क पर बने लगभग 74 मकानों को खाली कराकर अतिक्रमण हटाया। MP के 40 जिलों में नहीं पहुंचा मानसून38% कम बारिश मध्य प्रदेश के 6 जिले उज्जैन देवास छिंदवाड़ा पांढुर्णा मंडला और बालाघाट में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 4 इंच या इससे अधिक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल इंदौर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं-न-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।