Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Jun-2026

भोपाल में बंद मकान में मिले रिटायर्ड दंपती के शव विदेश में रहता है बेटा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस भोपाल में एक बंद मकान से रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड दंपती के शव मिले हैं। दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने और तेज दुर्गंध आने पर किराएदार छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी जहां दोनों मृत मिले।घटना ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर की है। मृतकों की पहचान 64 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी 62 वर्षीय पत्नी शकुंतला बारीक के रूप में हुई है। हेमंत बारीक रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी थे जबकि शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल से नर्स के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।जानकारी के मुताबिक घर में पति-पत्नी ही रहते थे। उनके मकान के एक हिस्से में छात्र किराए से रहते हैं। दंपती का बेटा विदेश में अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने उसे सूचना दे दी है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम में प्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज रतलाम में रहेंगे । वे दोपहर करीब 4 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां वे कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। लंबे समय बाद हो रहे उनके इस रतलाम दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।वही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर 29 जून को एक बड़ा किसान महाआंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और किसान सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में एकत्रित होंगे। हरदा में कुत्ते ने 19 लोगों को काटा जान बचाने घरों की छतों पर चढ़े लोग हरदा में शुक्रवार शाम एक खूंखार आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। शहर के हरदौल बाबा मंदिर के पास शाम करीब 7 बजे से रात 9 बजे के बीच कुत्ते ने चार बच्चों सहित 19 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अचानक हुए हमलों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों और घरों के अंदर भागे जबकि कुछ लोग छतों पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़कर अपने कब्जे में लिया। भोपाल में विधायक पुत्र से मारपीट मामले में नया मोड़ भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना में आरोपी बनाए गए लक्की यादव की मां ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से शिकायत कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।उनका आरोप है कि देवराज गुर्जर और उनके साथियों ने पहले एमएलए रेस्ट हाउस के पास उनके बेटों के साथ मारपीट की। इसके बाद अरेरा हिल्स थाने में पुलिस की मौजूदगी में भी उनके बेटों को पीटा गया। हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया वीडियो सामने आया रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र स्थित हतनारा गांव में गुरुवार रात ताजिया जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था। जुलूस में शामिल ताजिया हाईटेंशन (11 KV) लाइन से टकरा गया जिससे करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का अब एक वीडियो भी सामने आया है। एमपी के 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में एंट्री करने के बाद मानसून ठहर गया है। पिछले 3 दिन से मानसून आगे नहीं बढ़ा है जबकि अगले 2 से 3 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक मानसून आगे बढ़ा तो पहले यह भोपाल-उज्जैन संभाग में पहुंचेगा। आखिरी में ग्वालियर-चंबल में दस्तक देगा।