Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Jun-2026

आकाशीय बिजली का कहर : भीमोड़ी में तीन युवकों की मौत छह घायल नशे में धुत आरक्षक का उत्पात : रेलवे गेटकीपर से मारपीट घटना के बाद फरार अमन-ओ-अमान के पैगाम के साथ निकला शाही संदल दरगाह में पेश हुई चादर बैहर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आंधी-तूफान और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। भीमोड़ी तालाब के पास वन विभाग के वॉच टावर के समीप पेड़ पर गिरी बिजली की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत हो गई जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार करीब 14 युवक मछली पकड़ने और नहाने गए थे। मौसम बिगड़ने पर सभी वॉच टावर पर चढ़ गए तभी हादसा हुआ। मौके पर सतीश वलके (19) और लक्की मेरावी (18) की मौत हो गई जबकि झामसिंह ताराम (32) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को बैहर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। इससे इलाके में दहशत फैल गई। शहर में वर्दी की मर्यादा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बैहर रेलवे फाटक पर ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक द्वारा कथित रूप से नशे की हालत में रेलवे गेटकीपर से मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी आरक्षक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटकीपर संजय और यातायात में तैनात आरक्षक नरेंद्र कुमार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि आरक्षक शराब के नशे में था और केबिन में गुटखा थूकने से मना करने पर भड़क गया। इसके बाद उसने गेटकीपर को बाहर निकालकर लकड़ी से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद घायल ने आरपीएफ को सूचना देकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अमन-ओ-अमान के पैगाम के साथ निकला शाही संदल दरगाह में पेश हुई चादर बालाघाट. हजरत हक्कू शाह बाबा का 222 वां सालाना उर्स पूरे अकीदत हर्षोल्लास और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया जा रहा है। उर्स के तहत निकाले गए शाही संदल ने शहर में अमन-ओ-अमान और भाईचारे का संदेश दिया जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की और दुआएं मांगीं। शहर के मेन रोड स्थित आस्ताना-ए-औलिया दरबार को आकर्षक सजावट रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। उर्स कमेटी एवं दरबार कमेटी द्वारा 21 से 29 जून तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को अमन-ओ-अमान के पैगाम के साथ दरगाह शरीफ से शाही संदल निकाला गया। संदल नगर भ्रमण के बाद वार्ड नंबर 10 इमामबाड़ा पहुंचा। वहां से अलम और चादर के साथ संदल विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुन: दरबार शरीफ पहुंचा जहां बाबा की मजार पर अलम और चादर पेश की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण कोचिंग अग्निकांड के बाद बालाघाट जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित हादसों को रोकने और सुरक्षा मानकों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिले में निजी कोचिंग संस्थानों की विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम गोपाल सोनी के नेतृत्व में राजस्व और तहसीलदार अधिकारियों की टीम ने शहर के तीन प्रमुख कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन उपकरण आपातकालीन निकास बिजली व्यवस्था और भवन की संरचना की गहन जांच की गई। नायब तहसीलदार अंजली महोबिया ने बताया कि तीन संस्थानों में कई खामियां पाई गई हैं। संचालकों को एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। तय समय में सुधार न होने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर आजाद एस्टोटर्फ मैदान में जिला हॉकी संघ द्वारा ७ ए साइड हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। उक्त टूर्नामेंट का समापन २६ जून को किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी विजय वर्मा पूरनसिंह भाटिया राधेलाल दवने सुशील वर्मा मौलिक त्रिवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच चाहत टाइगर व वीशू स्ट्राइकर के बीच खेला गया। इसमें वीशू स्ट्राइकर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ७-२ गोल से विजयी होकर टूर्नामेंट की विजेता बनी। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता व उपविजेता टीम को उपस्थिति अतिथियों के हाथों ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हॉकी संघ के पदाधिकारी व वरिष्ठ खिलाड़ी सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे। बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार को लेकर बौद्ध अनुयायियों ने एक बार फिर विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि यह स्थल भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति का पवित्र स्थान है लेकिन इसके प्रबंधन और पूजा पद्धति में बदलाव को लेकर वे असंतुष्ट हैं। इसी मुद्दे पर चल रहे महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को 500 दिन पूरे हो गए हैं। समाधान न निकलने पर आक्रोश जताते हुए कोसमी स्थित त्रिरत्न बौद्ध विहार में एक दिवसीय धरना दिया गया और नारेबाजी हुई। इसके बाद वाहन रैली निकालकर अंबेडकर चौक पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महाविहार को बौद्ध समुदाय के पूर्ण नियंत्रण में सौंपने और लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की गई। साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।