Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Jun-2026

सीमेंट फैक्ट्री में धमाका दो मजदूर झुलसे एक नागपुर रेफर कन्हरगांव डेड स्टोरेज से होगी शहर की पेयजल आपूर्ति दिशा बैठक में सांसद बंटी साहू के निर्देश जामसावली मंदिर दर्शन से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी पांच घायल झाड़ियों में छिपाकर रखी थी शराब 7 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार भाजपा ने मनाया आपातकाल की बरसी पर ‘काला दिवस’ जिले की उमरेठ तहसील के ग्राम जमुनियाजेठू स्थित ग्रीन लाईट एसीसी ब्लॉक फैक्ट्री में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की भट्टी में कार्य के दौरान कंप्रेसर का दबाव शून्य किए बिना इजेक्टर खोल दिया गया जिससे तेज दबाव के साथ आग का बवंडर बाहर निकल आया। हादसे में ग्राम गाजनडोह निवासी 36 वर्षीय मंगलू यादव सहित तीन मजदूर झुलस गए।घायलों को तत्काल छिंदवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मंगलू यादव गंभीर रूप से झुलस गया जिसके चलते उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घायल के उपचार के लिए अस्पताल द्वारा मांगी गई राशि समय पर जमा नहीं किए जाने से परेशानी की स्थिति बनी। घटना के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्थाओं और लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले की पेयजल स्वास्थ्य सिंचाई और सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने छिंदवाड़ा शहर में पेयजल संकट को देखते हुए कन्हरगांव डेम के डेड स्टोरेज से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को लंबित मकानों के नक्शे शीघ्र स्वीकृत करने और शहर में नए फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। सांसद ने स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में कर्मचारियों के अटैचमेंट तत्काल समाप्त करने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने तथा विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। पांढुर्णा जिले के सौसर में जामसावली मंदिर से दर्शन कर लौट रहा एक परिवार गुरुवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गया। जामसावली मार्ग पर एक पुलिया के पास वाहन क्रॉसिंग के दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार करीब 12 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए जिनमें दो वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सौसर पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कुण्डीपुरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 पेटी (342 पाव) शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर तथा कीमत करीब 49794 रुपये बताई गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामगढ़ी रोड स्थित एक वेयरहाउस के पास कुछ युवक अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुंदर डेहरिया और आयुष मालवी को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की बरसी ‘काला दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया तथा लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रम नागरिक अधिकारों के हनन और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़े प्रभाव को याद किया गया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर शुक्ला ने आपातकाल के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए इसे लोकतंत्र की कठिन परीक्षा बताया। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने इसे सत्ता के अहंकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के दमन का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 10 घरों में मिला एडीज मच्छर का लार्वा डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39 स्वामी विवेकानंद वार्ड में विशेष लार्वा सर्वे अभियान चलाया गया। तीन दलों ने 177 घरों का निरीक्षण किया जिसमें 10 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य अमले ने तत्काल लार्वानाशक दवा डालकर उसे नष्ट किया।वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभाग ने नागरिकों से घरों में रखे पानी के कंटेनरों कूलरों टंकियों और पुराने टायरों की नियमित सफाई करने तथा सप्ताह में एक बार जांच करने की अपील की है। पोषण क्लीनिक में 215 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण 3 एनआरसी रेफर हर्रई में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण क्लीनिक शिविरों का आयोजन किया गया विकासखंड के 32 उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए शिविरों में करीब 215 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों की लंबाई वजन एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जांच में कुपोषित एवं स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित पाए गए 3 बच्चों को उपचार हेतु पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग के एएनएम सीएचओ आशा कार्यकर्ताओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षा कृषि और महिला ऋण पर फोकस बैंकों को दिए लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं बैंकिंग गतिविधियों और ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी विभाग व बैंक समन्वय के साथ कार्य करें।कलेक्टर ने शिक्षा ऋण वितरण बढ़ाने महिलाओं एवं कमजोर वर्गों को अधिक ऋण उपलब्ध कराने तथा किसानों को कृषि ऋण देने में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। सेफ क्लिक अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को अंबुजा फाउंडेशन कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों ऑनलाइन ठगी और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई। जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में दिखा कौमी एकता का संदेश युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब मुहर्रम पर्व के अवसर पर टिग्गा ग्रुप द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में खेल संस्कृति और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में जिले भर से आए युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हुनर और पारंपरिक अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया।आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोगों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया जिससे कौमी एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी देखने को मिला।