Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Jun-2026

शेयर बाजार में जोरदार तेजी सेंसेक्स 500 अंक उछला गुरुवार 25 जून को घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 500 अंकों की बढ़त के साथ 77500 के स्तर पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी भी 180 अंकों से ज्यादा चढ़कर 24150 के पार पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों में सुधार और घरेलू बाजार में मजबूत सेंटीमेंट की वजह से यह तेजी देखने को मिल रही है। टेलीकॉम कंपनियों पर नया नियम अब देश से बाहर नहीं जाएगा यूजर्स का डेटा केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव करते हुए यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाया है। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने नए नियम जारी किए हैं जिनके तहत अब टेलीकॉम कंपनियों को फोन कॉल इंटरनेट इस्तेमाल और अन्य लॉग्स से जुड़ा पूरा डेटा भारत में ही स्टोर करना होगा। कंपनियां अब यह डेटा देश के बाहर नहीं भेज सकेंगी और न ही किसी विदेशी संस्था के साथ साझा कर पाएंगी। इसके साथ ही टेलीकॉम सेक्टर में लाइसेंस प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है और अब कई मंजूरियां ऑनलाइन मिल सकेंगी जिससे लाइसेंस राज खत्म होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सोना-चांदी में बड़ी गिरावट कच्चा तेल भी फिसला बाजार से जुड़ी एक और बड़ी खबर कीमती धातुओं और कच्चे तेल से सामने आई है। चांदी की कीमत में एक ही दिन में 5448 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद 1 किलो चांदी का भाव 2 लाख 22 हजार रुपए पर आ गया। वहीं 24 कैरेट सोना भी 10 ग्राम पर 2817 रुपए सस्ता होकर 1 लाख 42 हजार रुपए तक पहुंच गया। उधर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों का असर कच्चे तेल पर भी पड़ा और ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.1 फीसदी गिरकर 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। यह मिडिल ईस्ट तनाव के बाद पहली बार हुआ है। ट्रेंट में बड़ा बदलाव नोएल टाटा ने चेयरमैन पद छोड़ने का किया ऐलान टाटा समूह की फैशन और लाइफस्टाइल कंपनी ट्रेंट में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी की 74वीं वार्षिक आम बैठक में नोएल टाटा ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि चेयरमैन के रूप में यह उनकी आखिरी AGM होगी। वेस्टसाइड और जूडियो जैसे बड़े ब्रांड्स को संचालित करने वाली ट्रेंट ने उनके नेतृत्व में जबरदस्त विस्तार किया। एक समय बेंगलुरु के एक सिंगल स्टोर से शुरू हुई कंपनी आज देश की बड़ी फैशन और लाइफस्टाइल कंपनियों में शामिल हो चुकी है। ऐसे में नोएल टाटा का चेयरमैन पद से हटना कंपनी के लिए एक बड़ा कॉर्पोरेट घटनाक्रम माना जा रहा है। नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को चुकाने होंगे 108 करोड़ रुपए भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लेकर लंदन हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को करीब 1.15 करोड़ डॉलर यानी लगभग 108 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया है। यह मामला दुबई की कंपनी फायरस्टार डायमंड एफजेडई के लिए दी गई पर्सनल लोन गारंटी और उस पर लगे ब्याज से जुड़ा है। नीरव मोदी पिछले 7 साल से लंदन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। हाईकोर्ट का यह फैसला उसके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।