क्षेत्रीय
सीहोर में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण और निर्माण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। सेंकड़ाखेड़ी रोड स्थित सरकारी जमीन पर महाकाल माधव आश्रम संचालक मोहितराम पाठक द्वारा बिना अनुमति रिटर्निंग वॉल बनाए जाने की सूचना पर तहसीलदार अमित सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर काम तत्काल रुकवा दिया गया। प्रशासन ने स्थगन आदेश जारी करने की बात कही है और समयसीमा में दस्तावेज नहीं देने पर अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी दी है। वहीं मोहितराम पाठक ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वहां केवल गौशाला की सुरक्षा के लिए बाउंड्री की जा रही है।