Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Jun-2026

सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्था:दूल्हे जींस तो दुल्हनें सलवार-सूट में दिखीं मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत बुधवार को सिद्धिविनायक मैरिज गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में लापरवाही सामने आई। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में कई जोड़ों को तय वेशभूषा (दूल्हे के लिए कुर्ता-पायजामा और दुल्हन के लिए साड़ी) तक नहीं दी गई। इसके चलते कई दूल्हे जींस-टीशर्ट और दुल्हनें सलवार-सूट में ही शादी की रस्में निभाते नजर आए। पटवारी बोले-एक ट्रस्ट को 500 करोड़ की जमीन कैसे दी? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जमीन खरीद मामले को लेकर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद व मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को घेरा है।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह भूमि खरीद पूरी तरह से सत्ता के संरक्षण में हुई है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज (Sitting Judge) से कराने की मांग की है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व चुप्पी साधे हुए हैं।साथ ही जीतू पटवारी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उज्जैन में वीर भारत न्यास नामक एक ट्रस्ट को 500 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन महज 1 रुपए की टोकन राशि पर दे दी गई। इस ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीराम तिवारी हैं जो मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार हैं।पटवारी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि इस ट्रस्ट को इतनी महंगी जमीन किस आधार पर दी गई। बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचे सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचे।उन्होंने बरहा गांव स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि जबलपुर शहर में रानी दुर्गावती की 52 फीट ऊंची प्रतिमा सहित 100 करोड़ रुपए के स्मारक निर्माण की आधारशिला 5 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। NDPS स्कूल में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में डेढ़ सौ से अधिक बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने शहर के स्कूलों में संचालित किचन मेस और खाद्य व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया जिसमें खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। खंडवा रोड स्थित गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्कूल के पास वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। वहीं किचन में उपयोग की जा रही कुछ खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की मिली। टीम ने संबंधित सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाते हुए स्कूल के किचन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल (एनडीपीएस) का भी निरीक्षण किया गया। यहां सॉस खाद्य तेल और अन्य खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित सामग्री को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सज्जन वर्मा बोले-भाजपा ने मंदिरों को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने पुजारियों के साथ मिलकर हर मंदिर को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि चंपत राय जिस दिन पैदा हुए होंगे उस दिन किसी पंडित ने उनकी कुंडली देखकर कहा होगा कि यह व्यक्ति कोई बड़ा चमत्कार जरूर करेगा। इसलिए करोड़ों-अरबों रुपए की राशि लेकर वे ‘चंपत’ हो गए। भोपाल में टैक्सियों का किराया 100% बढ़ा भोपाल में उबर की एयरपोर्ट राइड पहले से महंगी हो गई है। न्यूनतम किराया 50-60 रुपए से बढ़कर 120-150 रुपए तक पहुंच गया है। करीब 10 साल बाद किराए में यह बढ़ोतरी हुई है। टैक्सी चालक संघ के दबाव के बाद कंपनियों ने सहमति जताई है। ओला और रैपिडो ने भी बढ़ोतरी पर सहमति दे दी है लेकिन फैसला बाकी है।एयरपोर्ट राइड के न्यूनतम किराए में लगभग 100 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 220-230 रुपए वाली राइड अब 270-280 रुपए तक पहुंच रही है। 350 रुपए वाली प्रीमियम राइड 440-450 रुपए तक मिल रही है। प्रीमियम कैटेगरी में करीब 25 से 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मंदसौर में खेतों के बीच मिली एमडी ड्रग फैक्ट्री मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एमडी ड्रग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को ग्राम बाजखेड़ी के निकट खेतों के बीच बने एक पक्के मकान पर दबिश देकर पुलिस ने 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग्स 9 किलो 109 ग्राम केमिकल और ड्रग निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। 9 दिन की देरी से एमपी पहुंचा मानसून मध्य प्रदेश में आखिरकार बुधवार (24 जून) को मानसून की एंट्री हो गई। मौसम विभाग ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। मानसून बालाघाट डिंडौरी अनूपपुर सिवनी छिंदवाड़ा पांढुर्णा बैतूल हरदा खंडवा बुरहानपुर खरगोन बड़वानी के रास्ते पहुंचा है।