4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया लेखापाल वेतन एरियर निकालने के नाम पर ली जा रही थी रिश्वत बाघ के संदिग्ध कंकाल के साथ 6 आरोपी पकड़े अवैध खरीद-फरोख्त की साजिश नाकाम टीईटी परीक्षा निरस्त करने सरकार से अध्यादेश लाने शिक्षकों ने लगाई गुहार बालाघाट के वारासिवनी क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने स्कूल के लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे से वेतन एरियर की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है शिकायत के अनुसार शिक्षक का जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का 94085 रुपए का एरियर बनता था जिसमें से 66557 रुपए पहले ही मिल चुके थे। शेष 27528 रुपए की राशि निकालने के लिए लेखापाल द्वारा 4 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लोकायुक्त ने शिकायत के सत्यापन के बाद 24 जून को ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को शिक्षक कक्ष में रिश्वत लेते पकड़ लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यप्राणी के अवैध अवयवों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से बाघ के कंकाल होने का संदेह है। अधिकारियों ने खरीददार बनकर आरोपियों से संपर्क किया और सौदे के दौरान उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। बरामद अवयवों में दो संदिग्ध हड्डियां और कंकाल शामिल हैं। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धानीटोला समीप अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाईक सवार ६० वर्षीय व्यक्ति की उपचार दौरान मौत हो गई। जिसकी तहरीर जिला अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतक फूलचंद पिता चिंतामन मर्सकोले निवासी बंडलटोला कोचेवाही का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला संबंध में मृतक के छोटे भाई योगेन्द्र मर्सकोले ने बताया कि मृतक गायत्री राईस मिल वारासिवनी में ऑपरेटर का कार्य करते थे। जो २४ जून की सुबह करीब ९.३० बजे से घर से राईस मिल जा रहे थे। तभी रास्ते में धानीटोला के समीप अज्ञात चौपहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिसे गंभीर चोट आने पर तत्काल वारासिवनी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर किया गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत होना बताया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा २०११ से पूर्व नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता किए जाने के आदेश से शिक्षकों में नाराजगी पनप रही है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का काफी समय पूर्व से आदेश जारी होने के बाद लगातार शिक्षकों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। २४ जून बुधवार को शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा सांसद निवास में पहुंचकर केन्द्र सरकार से मानसुन सत्र में न्यायालय के इस परीक्षा आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सरकार पर विश्वास जताया कि शिक्षकों के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए केन्द्र सरकार अध्यादेश लाकर प्रदेश के लाखों शिक्षकों को राहत देगी। जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में चार दिनों से लापता एक चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव निर्माणाधीन पुल के पास एक सूखे नाले में क्षत-विक्षत हालत में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाही कर मामले को जांच में लिया है जानकारी के अनुसार रमगढ़ी निवासी बिंटु वल्के खर्राधार नदी पर बन रहे पुल की साइट पर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। वे 20 जून की शाम घर से निकले थे जिसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद 21 जून को बिरसा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि निर्माणाधीन पुल के पास स्थित सूखे नाले में एक शव पड़ा हुआ है।