Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Jun-2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगे आरोपों पर CMO का जवाब मध्य प्रदेश की राजनीति में उज्जैन के एक जमीन सौदे को लेकर सियासत गरमा गई है. एक मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के लोगों ने सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी हैं. इन दावों के सामने आते ही मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने मंगलवार को एक बड़ी सफाई जारी की. सरकार की तरफ से इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है. बयान में साफ किया गया कि दिसंबर 2023 में पद संभालने के बाद से सीएम मोहन यादव या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई नई जमीन नहीं खरीदी है. यहां तक कि उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम पर भी इस दौरान कोई जमीन नहीं ली गई है. वहीं विपक्ष ने मामले को लेकर सवाल उठाए हैं और जांच की मांग की है. ट्विशा मामले में सीबीआई की टीम एम्स पहुंची राजधानी भोपाल में ट्विशा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज करते हुए दिल्ली से आई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मंगलवार को एम्स भोपाल पहुंची।जानकारी के अनुसार सीबीआई अधिकारियों ने टीम ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से पूछताछ करते हुए यह जानने की कोशिश की कि मरीज को किस हालत में लाया गया। 33 दिन डराकर रिटायर्ड लेडी ऑफिसर से ठगे डेढ़ करोड़ ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन महिला से साइबर बदमाशों ने एक करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए। बदमाशों ने 69 वर्षीय मीनाक्षी नाखरे को टेलीकॉम डिपार्टमेंट दिल्ली का आईपीएस अधिकारी और सीबीआई अफसर बनकर फोन किया। महाकाल मंदिर में 142 करोड़ रुपए की आय महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ दान का प्रवाह भी लगातार बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में महाकाल मंदिर समिति को रिकॉर्ड 142 करोड़ रुपए की आय हुई है जिसमें केवल दान मद से ही 78 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। यह बीते छह वर्षों में सबसे अधिक दान है और पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 27 करोड़ रुपए ज्यादा है। बालाघाट-रायसेन समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश प्रदेश में अगले 2 दिन के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। बालाघाट में सवा इंच और रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। धार पांढुर्णा नर्मदापुरम इंदौर खरगोन राजगढ़ छिंदवाड़ा जबलपुर सागर सिवनी टीकमगढ़ खरगोन बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश हुई।