Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Jun-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज “सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा” विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना किया। इस यात्रा में प्रदेशभर से 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए हैं जो चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा पर निकले हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई इस विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना बताया गया है।इस यात्रा की विशेषता यह है कि श्रद्धालु अपने साथ छत्तीसगढ़ की विभिन्न नदियों का पवित्र जल और मिट्टी भी ले जा रहे हैं जिसे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान अर्पित किया जाएगा। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस दौरे का प्रदेश की राजनीति पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता केवल “मेढ़क तौलने” जैसे दौरों पर आते हैं जबकि भाजपा पूरे पांच वर्षों तक लगातार जनता के बीच सक्रिय रहती है। राजेश अग्रवाल ने दावा किया कि भाजपा का हर स्तर का कार्यकर्ता लगातार जनता से जुड़कर काम करता है और संगठन हमेशा जमीनी स्तर पर सक्रिय रहता है। चंदकुरी में भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित करने में हो रही देरी को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि नई प्रतिमा छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है।मंत्री ने कहा कि पुरानी प्रतिमा हटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम का भव्य नया स्वरूप देखने को मिलेगा। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने अकलतरा थाना क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के तरनतारण जिले के पट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ अकलतरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिनीमाता चौक स्थित एक मकान में बाहरी राज्यों के किरायेदारों के सत्यापन के दौरान सेवक सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।पूछताछ में उसके जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच की जिसमें पाकिस्तान सऊदी अरब और अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के संकेत मिलने का दावा किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।