Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Jun-2026

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में सीईओ पद को लेकर हाईकोर्ट के दखल के बाद सरकार ने संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की स्थायी नियुक्ति की है इससे पहले अपर सचिव स्तर की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जानकारी देते हुए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि स्थायी सीईओ न होने से निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को अस्थायी चार्ज दिया गया था और अब नए निदेशक आने के बाद उन्हें चार्ज सौंपा गया है जो सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि सीईओ न होने से नोटिस और अन्य काम बाधित थे। अब नए सीईओ के आने से काम व्यवस्थित होगा साथ ही अवैध कब्जेदारों वक्फ माफिया और उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का काम तेज होगा। इसके साथ ही शम्स ने कहा कि धामी सरकार अवैध कब्जेदारों पर सख्त है जिसके चलते ट्रिब्यूनल में मामले सामने आ रहे हैं और नोटिस देकर जवाब तलब किए जा रहे हैं जिसके चलते जल्द ही वक्फ माफियाओं पर कार्रवाई होती दिखाई देगी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव एवं उनकी टीम ने परम पावन यमुनोत्री धाम पहुंचकर माँ यमुना के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान “कम तेल की थाली स्वस्थ भारत की खुशहाली” के अंतर्गत महिला मोर्चा की टीम ने लगभग पाँच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही धाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता मृत्यु उपरांत अनुदान प्रसूति सुविधा तथा शिक्षा सहायता योजनाओं के लाभाथियों के खाते में वन क्लिक के माध्यम से यह राशि वितरित की। सरोवर नगरी से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बेतालघाट में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री जिला प्रभारी खजान दास ने जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धि का व्याख्यान कर ग्रामीणों से लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास हेतु शासन में विभिन्न कार्यों हेतु जो भी प्रस्ताव जिले से भेजे गए हैं उनकी प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जिला प्रभारी ने कहा स्वास्थ्य केन्द्र बेतालघाट में शीघ्र ही अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करअल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से भी मोबाइल फोन से वार्ता की। किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और गुरुद्वारा श्री नानक दरबार आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 24 जून तक आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया जिससे पूरे सिख समाज में भारी आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है जहां सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं और भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने पार्टी को धरातल पर मजबूती के लिए मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज देहरादून स्तिथ पार्टी मुख्यालय मे प्रेसवार्ता कर बताया कि 28 जून से कांग्रेस पार्टी प्रथम चरण का संवाद अभियान शुरू करने जा रही है। उन्होने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधा संवाद कर सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखने का काम करेगी जिसके लिए प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है। प्रीतम सिंह ने बताया कि पहला जोन पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल लीड करेंगे। दूसरा जोन रुद्रप्रयाग पौड़ी चमोली पुर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत संभालेंगे तीसरा जोन उत्तरकाशी टिहरी प्रीतम सिंह खुद लीड करेंगे वही चौथा जोन अल्मोड़ा नैनीताल - करण माहरा के पास रहने वाला है। उन्होने कहा कि इन जिम्मेदारी के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को चारों जोन में स्वतंत्र रूप से अभियान चलाने की छूट दी गई है जिसमे वह इच्छानुसार कार्य कर सकते है। उत्तराखंड की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पूर्व एक नए दल का उदय हुआ है। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने भी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसी को लेकर आज दल के सदस्यों पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी बात को रखा। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड आज जो उपेक्षा का शिकार हुआ है वो राज्य बनने के बाद से कांग्रेस भाजपा की करनी की बदौलत है। उन्होंने अपने दल को जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में रखते हुए कहा कि अगले डेढ़ माह के अंदर एक बड़ी रैली दल करने जा रहा है जिसमें राजनीतिक पार्टियों के ऐसे सदस्य शामिल रहेंगे जो जनता के लिए काम करते थे लेकिन उन्हें मुख्यधारा से अलग कर दिया गया। वहीं सौरभ वत्स को दल का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारा दल जनता के लिए काम करेगा और पलायन समेत तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करेगा