MP देगा बाघ बदले में आंध्र से लेगा जंगली कुत्ते मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में आंध्र प्रदेश को बाघ और गौर (भारतीय बाइसन) देने और बदले में वहां से जंगली कुत्ते या अन्य वन्यजीव प्रजातियां लाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. वहीं राजस्थान से सोन चिरैया (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) लाकर उन्हें घाटीगांव और गांधी सागर के जंगलों में छोड़ा जाएगा. PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 18880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राम राज्य की कल्पना साकार होती दिख रही है। किसानों गरीबों महिलाओं और युवाओं के लिए उनकी भावना अद्भुत है। 12 साल के बेटे के सामने गैंगरेप गैंगरेप उज्जैन के एक गांव में चोरी करने आए बदमाशों ने 30 साल की महिला से उसके 12 साल के बेटे के सामने गैंगरेप किया। खेत में चौकीदारी करने वाले पति-पत्नी अपने बेटे के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पांच बदमाश वहां पवन चक्की के वायर की चोरी करने आए। बदमाशों ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को जगाया। पति को बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वायर चोरी किया। फिर एक बदमाश वापस आया और महिला को पास की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दो और बदमाश आए और उन्होंने भी रेप किया। इस दौरान बदमाशों ने बेटे को बंदूक दिखाकर चुपचाप खड़े रहने को कहा। एमपी AIMIM चीफ पर 25 लाख की ठगी का आरोप राजधानी में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पर 25 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत रिटायर्ड मेजर जनरल मदन मोहन सिंह ने की है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन के नाम पर रकम लेने के बावजूद काम अधूरा छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के मुताबिक रिटायर्ड मेजर जनरल सिंह ने अप्रैल 2024 में अपने मकान के रेनोवेशन का काम मोहसिन अली खान को सौंपा था। एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को भोपाल कोर्ट में पेश किया भोपाल में ATS ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में गिरफ्तार नईम अब्दुल्ला और शाकिर मेव को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।वहीं मामले में आरोपी इजहार उल हक को कोर्ट ने 22 जून तक ATS रिमांड पर सौंपा है। ATS अब इन आरोपियों से जुड़े नेटवर्क संपर्कों और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है। सीएम योगी ने किए पीतांबरा पीठ के दर्शन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 10:15 बजे विशेष विमान से दतिया हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से वे सीधे विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ गए जहां उन्होंने मां बगलामुखी और महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है। स्वास्थ्य सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने के फैसले को उन्होंने एक बड़ा षड्यंत्र बताया। वर्मा ने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करने में अक्षम है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाएं 50% तक महंगी हो चुकी हैं। ₹100 की दवाई ₹150 में बिक रही है। निजीकरण से कॉर्पोरेट घराने मनमानी वसूली करेंगे जिससे इलाज आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगा। वहीं NEET परीक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के पैमाने पर बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। व्यापमं से लेकर NEET तक यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। पेपर लीक होने के कारण रात-दिन मेहनत करने वाले छात्र डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। राजधानी में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है इसी कड़ी में राजधानी भोपाल क्राइम ब्रांच ने 170 किलो गांजे के साथ तस्कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने क्राइम ब्रांच को सूचना दी कि कोलार के गोल जोड़ तिराहे के पास रोड किनारे आइशर गाड़ी खड़ी हुई है जिसमें नीले रंग की त्रिपाल बंधी है गाड़ी में एक ड्रायवर जिसने आइशर गाड़ी में पीछे भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। गाड़ी में रखे गांजे की डिलीवरी करने के लिये किसी का इंतजार कर रहा है यदि उसे जल्दी नहीं पकड़ा गया तो वह गांजे को ठिकाने लगा देगा या गांजे को इधर-उधर कर देगा यदि समय रहते पकड़ लिया गया तो उसके पास से बड़ी मात्रा में गांजा मिल सकता है। मुखबिर के बताए हुलिए और गाड़ी के आधार पर दबिश दी गई पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम आनन्द बैरागी देवास के सतवास का रहने वाला बताया संदेह पर क्राइम ब्रांच ने गाड़ी और ड्राइवर की तलाशी ली गई आइशर ट्रक CG - 04 - PE9434 में लगी नीली रंग की त्रिपाल को हटा कर देखा तो एक सफेद रंग की पन्नी से कुछ ढका हुआ दिखाई दिया पन्नी को हटाकर चैक किया तो 6 प्लास्टिक की बोरिया रखी मिली। प्लास्टिक की बोरियो के बारे में पूछताछ करने पर ड्राइवर ने उसमें गांजा होने की पुष्टि की ट्रक में एल्यूमीनिय इन गार्ड्स एल्यूमीनियम की सिल्लिया रखी मिली जिन पर हिंदी में नालको एवं अंग्रेजी में NAL.CO लिखा है मामले पर एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अलग अलग बोरियो का वजन करवाया गया । बोरियो से 170 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये है पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि ड्राइवर का पूरा परिवार इस तस्करी में लिप्त है क्राइम ब्रांच तस्करी में आरोपी के चाचा रोहित और संतोष की तलाश में जुट गई है क्राइम बांच यह भी पता कर रही है कि आरोपियों ने गांजा तस्करी से कमाए गई संपति का पता भी लगाएगी। भोपाल-इंदौर धार-उज्जैन में बारिश शिवपुरी में आंधी मध्य प्रदेश में शनिवार को तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। उज्जैन में तेज बारिश हुई। यहां शाम तक 2.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। भोपाल में 1.3 इंच पानी गिरा। इंदौर ग्वालियर श्योपुर सीहोर और धार के पीथमपुर में तेज बारिश हुई। आंधी-बारिश की वजह से दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है।