Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
20-Jun-2026

MP में NEET परीक्षा-21 जून को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पाबंदी NEET (यूजी) की 21 जून को होने वाली पात्रता परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पाबंदी रहेगी। मोबाइल ब्लूटूथ ईयरफोन-स्मार्ट वॉच भी नहीं ले जा सकेंगे। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टरों ने परीक्षा से पहले गाइडलाइन जारी कर दी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को लेकर निर्देश दिए हैं। परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचे। परीक्षा को लेकर भोपाल इंदौर-रतलाम से स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। केंद्रीय मंत्री खट्टर ने उज्जैन में की राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठक सिंहस्थ-2028 को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के नए मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास-शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शुक्रवार को उज्जैन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि सिंहस्थ का आयोजन जीरो वेस्ट मैनेजमेंट की अवधारणा के साथ किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अमृत सिटी 2.0 योजना के तहत उज्जैन के लिए 106 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनका उपयोग जलवायु-अनुकूल और शहरी विकास कार्यों में किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सिंहस्थ के लिए इंदौर और उज्जैन के बीच सबसे अहम माने जा रहे 48.1 किमी लंबे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का शनिवार को होगा। 1000 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से दोनों शहरों का सफर 30 से 35 मिनट में पूरा होगा। MP में कैंसर की दवाएं 50% तक महंगी मध्य प्रदेश में अब कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इससे एक कीमो का खर्च 2 से 3 हजार रुपए ज्यादा लगेगा। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर के इलाज में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दो प्रमुख कीमोथेरेपी दवाओं कार्बोप्लाटिन और सिस्प्लाटिन के दाम बढ़ा दिए हैं। एक्सपर्ट की माने तो यह दोनों दवाएं ओवरी फेफड़े स्तन सिर-गर्दन समेत कई प्रकार के कैंसर के इलाज में उपयोग होती हैं। कई मरीजों को 4 से 6 या उससे अधिक कीमो साइकिल लगती हैं ऐसे में पूरे इलाज पर हजारों रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि कंपनियों ने दवाओं का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है लेकिन करीब एक महीने मांग अनुरूप सप्लाई करने में लगेगा। दूसरी ओर शहर के कैंसर अस्पतालों में कीमो की दवाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। युद्ध के चलते सप्लाई चैन बाधित हुई थी। घाटे के चलते दवा कंपनियों ने प्रोडक्शन पूरी तरह बंद कर दिया था। MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने हाईकोर्ट के 18 जून 2026 के आदेश के बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। मुख्य परीक्षा 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक प्रदेश के 12 शहरों में आयोजित की जाएगी। एमपीपीएससी के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में करीब 4 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 158 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। आयोग ने हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद तत्काल नया टाइम टेबल जारी किया है। हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। MP में 44% बारिश कम 45 जिले पिछड़े इस बार मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 से 10 दिन लेट हो सकता है। IMD (मौसम केंद्र) ने प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री का अनुमान जताया है। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। शनिवार को भोपाल-इंदौर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सामान्यतः 15 जून के आसपास मानसून की एंट्री हो जाती है लेकिन इस बार 20 जून तक मानसून का कोई संकेत नहीं मिला है। तेलंगाना में 8 जून से ही मानसून ठहरा हुआ है। यदि एक-दो दिन में यह आगे बढ़ता है और इसकी रफ्तार तेज रहती है तो मध्य प्रदेश में 25 जून के आसपास पहुंच सकता है।