Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Jun-2026

NEET 21 जून को एमपी के सेंटर्स पर जैमर-CCTV लगेंगे नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 21 जून को है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रदेश के सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे और जैमर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को समय का सही अंदाजा रहे इसके लिए हर सेंटर के बाहर एक बड़ी घड़ी लगाई जाएगी। भोपाल में कुल 13 हजार 774 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन पुलिस के साथ रेलवे भी तैयारी कर रहा है। 32 केंद्र प्रभारियों के साथ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को वन-टू-वन मीटिंग की। इसमें बताया गया कि कई बार दो से तीन सेंटरों के नाम एक जैसे होते हैं जिससे परीक्षार्थी कन्फ्यूज हो जाते हैं। इसलिए उन्हें केंद्र का नाम और स्थान क्लियर रखें। हमीदिया रोड पर जो सेंटर हैं उसके रास्ते में लोग गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस वजह से स्टूडेंट्स को देरी हो सकती है। इसलिए पुलिस गाड़ियों को तुरंत हटा दें। पुराने शहर में मेट्रो का काम चल रहा है। बैरिकेडिंग में सेंटर का नाम छिप सकता है। इसलिए सेंटर की ओर रास्ता दिखाने वाले बोर्ड लगेंगे। MPPSC 2025 मेंस एग्जाम से हाईकोर्ट ने हटाई रोक मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने गुरुवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 पर लगी रोक हटा दी। करीब डेढ़ साल से कानूनी विवाद में उलझी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। आयोग को परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मिल गई है। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने सुनवाई की। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई 2026 को होगी। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी और संवैधानिक प्रश्नों पर हाईकोर्ट का अंतिम फैसला अभी आना बाकी है। MP के 81 लाख किसानों को 1634 करोड़ मिलेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बताया- 20 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही बताया- मध्यप्रदेश के 81.67 किसानों के खातों में 1634 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा- खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले मिलने वाली यह सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत होगी। वहीं मीनाक्षी नटराजन के सत्याग्रह को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवराज सिंह ने कहा- अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत। शिवराज सिंह चौहान ने बताया- पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 22 किस्तों के माध्यम से देशभर के किसानों के खातों में करीब 4.28 लाख करोड़ रुपए सीधे भेजे जा चुके हैं। 23वीं किस्त के तहत देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खातों में 18800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। MP में खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती होगी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में संशोधन कर दिया है। इसके तहत उप निरीक्षक (SI) के 10 और आरक्षक के 50 पदों पर खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति होगी। 2021 के बाद पहली बार यह भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू की जा रही है। नए प्रावधानों के अनुसार खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया अब नियमित रूप से हर साल आयोजित की जाएगी। सरकार का कहना है कि संशोधित नियमों से खिलाड़ियों के चयन पात्रता और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। इससे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल उपलब्धियों के आधार पर शासकीय सेवा में प्रवेश का मौका मिलेगा। MP- मानसून 10 दिन लेट जून में 39% कम बारिश मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। आमतौर पर 15-16 जून तक दस्तक देने वाला मानसून इस बार करीब 10 दिन की देरी से यानी 25 जून के आसपास प्रदेश में एंट्री कर सकता है। मानसून में हो रही इस देरी के कारण जून में होने वाली सामान्य बारिश के आंकड़े में भारी गिरावट आई है। मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 39% कम पानी गिरा है जिसमें पूर्वी हिस्से के हालात ज्यादा चिंताजनक हैं।