Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Jun-2026

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 750 अंक टूटकर 76650 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी 200 अंक की गिरावट के साथ 23950 के आसपास कारोबार करता नजर आया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर के शेयरों पर रहा। विशेष रूप से इंफोसिस के शेयर में करीब 8 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। EPF खाताधारकों को राहत देश के 7 करोड़ से अधिक कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लगातार तीसरे साल 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को उनके पीएफ जमा पर बेहतर रिटर्न मिलता रहेगा। सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। एक ही दिन में चांदी 7497 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोना 2055 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है। महंगे हो सकते हैं आईफोन और एपल प्रोडक्ट्स टेक दिग्गज एपल जल्द ही अपने आईफोन और अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बताया कि दुनियाभर में मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कमी के कारण उत्पादन लागत बढ़ गई है। अब तक एपल इस अतिरिक्त लागत को खुद वहन कर रही थी लेकिन सप्लायरों के बढ़ते दबाव के चलते कीमतें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। सोने के आयात में 70 प्रतिशत की कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद में संयम बरतने की अपील और सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने का असर अब दिखाई देने लगा है। आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के बाद देश में सोने का आयात करीब 70 प्रतिशत घट गया है। पहले जहां हर महीने 75 से 100 टन सोना आयात होता था वहीं अब यह घटकर 25 से 30 टन रह गया है। NSE लेकर आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वर्षों की नियामकीय प्रक्रिया के बाद एक्सचेंज ने सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी डीआरएचपी दाखिल कर दिया है। अनुमान है कि यह करीब 30 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ होगा जो भारतीय बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है।