Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Jun-2026

EMS की खबर का असर सरकारी नाले के कब्जे पर चला बुलडोजर 35 फ़ीट के नाले को कर दिया था 5 फ़ीट की नाली नाले के गंदे पानी से मरीं मछलियां तालाब स्वामियों ने सौंपा ज्ञापन नामांकन रद्द होने के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन फूंका सीएम का पुतला TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन महिला मोर्चा ने मनाए मोदी सरकार के 12 वर्ष मातृ शक्तियों से किया संवाद कुकड़ा जगत स्थित सिग्नेचर कॉलोनी के पास जिस नाले पर कब्जे की परतें लगातार चढ़ रही थीं वहां गुरुवार को नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। कुकड़ा जगत स्थित सिग्नेचर कॉलोनी के पास सरकारी नाले पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर जबलपुर एक्सप्रेस ems द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही थी। जिसके फलस्वरूप गुरूवार को नगर निगम ने यह कार्यवाहीं की। निगम की कार्यवाहीं के दौरान मौके पर गहमा गहमी की स्थिति निर्मित हुई थी। दरअसल नाले के बगल में यादव परिवार की भूमि है। जिन्होंने 35 फीट के नाले को अतिक्रमण कर 5 फीट कर दिया था टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो यादव परिवार की दो युवतियां मौके पर पहुंची और निगम की टीम से उलझ पड़ी।हालांकि निगम अमले ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रखी और अतिक्रमण हटाया शहर के बड़े तालाब में सार्वजनिक नाले का गंदा पानी छोड़े जाने को लेकर तालाब स्वामियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर निगम लालबाग क्षेत्र की पार्षद सरला श्रीवास्तव द्वारा नाले का दूषित पानी तालाब में छोड़ा गया जिससे तालाब का जल प्रदूषित हो गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रदूषण के कारण तालाब में मछलियां मर रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं आसपास के रहवासियों को दुर्गंध गंदगी और मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तालाब स्वामियों ने प्रशासन से नाले का पानी तत्काल बंद कर तालाब की स्वच्छता बनाए रखने की मांग की है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने महात्मा गांधी चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग की कार्रवाई को लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय राजनीतिक दबाव में लिया गया है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।संघ के जिला अध्यक्ष संजीव नामदेव और जिला सचिव प्रदीप सुवंकर ने बताया कि वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय लागू नियमों और निर्धारित योग्यताओं के आधार पर हुई थीं। ऐसे में बाद में लागू किए गए पात्रता मानकों को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्यायसंगत नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक 44 स्थित राजराजेश्वरी माता मंदिर में मातृ शक्तियों से संवाद पौधारोपण एवं रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता वर्मा एवं शालिनी बंटी विवेक साहू ने मातृ शक्तियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रोगी कल्याण समिति की बैठक में मेमोग्राफी सेवा सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला चिकित्सालय रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। समिति ने आय-व्यय विवरणी का अनुमोदन करने के साथ ही जिला अस्पताल में मेमोग्राफी मशीन का संचालन आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कराने का निर्णय लिया। इसके अलावा लंबित जीएसटी भुगतान पुराने अस्पताल भवन के डिस्मेंटल के बाद विभागों के स्थानांतरण कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत की गई भारत निर्वाचन आयोग ने डॉ. पी.एन. सनेसर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज के प्रोफेसर एवं भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पी.एन. सनेसर को नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उन्हें इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के स्थापना दिवस कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. सनेसर को चुनावी अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण सामग्री तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पेयजल स्वच्छता और आवास योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने नगर निगम की समीक्षा बैठक में शहर के विकास स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का चयन नियमानुसार करने राजस्व आय बढ़ाने तथा पीएम स्वनिधि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में नियमित पेयजल आपूर्ति सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और अमानक पॉलिथिन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खेत में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से बकरी की मौत परासिया के ग्राम बरारिया में खेत में गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से एक बकरी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। बताया गया कि बारिश और तेज हवा के कारण बिजली पोल से तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। इसी दौरान कलावती कहार अपनी बकरियों को चराकर वापस ला रही थीं तभी एक बकरी करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। मामले की रिपोर्ट न्यूटन पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है। श्रुत पंचमी महोत्सव का शुभारंभ धर्मनाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक गोलगंज स्थित अहिंसा स्थली श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय में गुरुवार को दो दिवसीय श्रुत पंचमी महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री जिनबिंब प्रक्षालन एवं मंगलकारी ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद मंगल कलश एवं मां जिनवाणी की स्थापना कर सामूहिक पूजन-अर्चन की गई। श्रद्धालुओं ने धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाते हुए मां जिनवाणी का गुणगान किया। दीपयज्ञ में गूंजा संस्कार और साधना का संदेश सोनपुर रोड स्थित साईं धाम कॉलोनी में गुरुवार शाम अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 24 दीप प्रज्वलित कर क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य श्रेष्ठ संस्कार और सुख-समृद्धि की कामना की गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने आस्था श्रद्धा विश्वास और साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कारयुक्त जीवन ही व्यक्ति परिवार और समाज को सही दिशा प्रदान करता है