सरोवर नगरी के राजकीय बी डी अस्पताल में एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा कर वहाँ तैनात पी आर डी के जवानों के साथ हाथापाई कर डाली। जिसमें बी डी अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्रौपदी गर्ब्याल ने जाकर हस्तक्षेप किया। तब जाकर शराबी युवक का नशा काफूर हो गया। यहाँ बता दें भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी अस्पताल में कोई कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे थे। तभी शराबी युवक ने बबाल कर दिया। और भाजपा के पदाधिकारीयों ने भी शराबी युवक को बहुत समझाने का प्रयास किया पर वह किसी की मानने को तैयार नहीं हुआ। अंत में पुलिस के हवाले कर दिया। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सामने आई घटनाओं को लेकर उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी ने सभी समुदायों और यात्रियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बलजीत सोनी ने कहा कि उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है जिस मार्ग से हेमकुंड साहिब यात्रा संचालित होती है उसी मार्ग से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्राएं भी होती हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी बातों को आपसी समझदारी से सुलझाया जाना चाहिए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सभी से भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी समुदाय के लिए उचित नहीं हैं और प्रदेश की छवि को भी प्रभावित करती हैं। उत्तराखंड कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती देने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति की समीक्षा की और आगामी रणनीति पर चर्चा कर रही है वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन सृजन का काम और वरिष्ठ नेताओं के साथ आज मुलाकात होगी देहरादून में मानसून के आगमन से ठीक पहले रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक वृहद सफाई अभियान की शुरुआत की है। धरातल पर उतरे अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी से कूड़ा-कर्कट और सिल्ट (मिट्टी) को बाहर निकालना है ताकि बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के बह सके और लोगों के घरों में पानी न घुसे। इस कार्य को युद्ध स्तर पर अंजाम देने के लिए नगर निगम द्वारा 12 जेसीबी मशीनों और लगभग 15 डम्पर्स को काम पर लगाया गया है। करीब 15 किलोमीटर के दायरे में चलने वाले इस सफाई अभियान के साथ-साथ आने वाले हरेला पर्व पर नदी के किनारों पर बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा नदी के उन संवेदनशील हिस्सों पर लोहे की जालियां लगाई जाएंगी जहाँ लोग सबसे ज्यादा कूड़ा फेंकते हैं। इन सभी प्रयासों का मकसद रिस्पना नदी को साफ करके उसे उसके पुराने स्वरूप ऋषिपर्णा में वापस लाना है। उत्तराखंड में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्वाचन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा उनसे प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं तक अभी प्रपत्र नहीं पहुंच पाए हैं वहां भी बीएलओ और संबंधित अधिकारी तेजी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके। अभियान के दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का सत्यापन तथा आवश्यक संशोधन भी किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में सरकारी जमीनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन लिया जा रहा है आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी विकास प्राधिकरणों को साफ निर्देश दिए हैं कि नजूल भूमि और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेकर सीधी बैठकों तक अफसरों को ठोस कार्रवाई के लिए कहा गया है। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि समय-समय पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठकें हो रही हैं। मकसद साफ है सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकना और सरकारी संपत्ति को सुरक्षित रखना। अधिकारियों को निर्देश मिल चुके हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ अब त्वरित और ठोस कार्रवाई होगी। रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज के अंतर्गत ग्राम चोपड़ा में रहने वाली एक महिला पर टाइगर ने हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद जहां एक और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है तो वहीं महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र इस बाघ को पकड़े जाने की मांग की है। इस हमले मे ग्राम चोपड़ा निवासी भुवन चंद्र की 40 वर्षीय पत्नी उमा उर्फ रमा देवी दोपहर गांव की कुछ महिलाओं के साथ घर से कुछ ही दूरी पर पानी लेने के लिए गई थी इसी बीच बताया जाता है कि बाघ ने रमा देवी पर हमला बोल दिया जिसके बाद साथ में मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी शोर मचाया तो बाघ रमा देवी को लहुलुहान हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले में रेंजर ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों की गस्त शुरू करा दी गई है तथा मौके पर कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही पिंजरा लगाने की अनुमति अधिकारियों से ली जा रही है।