Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Jun-2026

भोपाल में दूसरी GIS कराने की तैयारी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दूसरी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) कराने की तैयारी है। सूत्रों की माने तो अगले साल जनवरी में जीआईएस हो सकती है। पिछली जीआईएस में 30.77 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इस बार यह आंकड़ा दोगुना हो सकता है। पहली जीआईएस फरवरी-25 में हुई थी। शु्भारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। दो दिन चली जीआईएस में देश के नामी उद्योगपति शामिल हुए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश को निवेश के लिए बेहतर बताया था। अब दूसरी जीआईएस भी कराने की तैयारी चल रही है। उद्योग विभाग और मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (MPIDC) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें भी प्रधानमंत्री मोदी आ सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा कल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी जहां से वे सीधे ओंकारेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगी। 19 जून को वे अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति ग्वालियर और श्योपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की हैं। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र को ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। वहीं 17 से 19 जून तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पेंशन की शिकायत पर मंत्री ने वार्ड प्रभारी को फटकारा भोपाल में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान पेंशन संबंधी शिकायत मिलने पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग नाराज हो गए। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वार्ड प्रभारी को तलब किया और शिकायत का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-59 स्थित अन्ना नगर की निवासी मंदा सोनवानी सहला सेनवानी सुशीला विश्वकर्मा और सोमा सुरेश अपनी पेंशन संबंधी समस्या लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने मंत्री को बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में कई बार प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। महाकाल मंदिर में आधार कार्ड देखकर मुस्लिम युवक को पीटा उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की कतार में लगे एक मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाला और मामले की जांच में जुट गई है। घटना 16 और 17 जून की दरमियानी रात 2 बजे का है। पुलिस के अनुसार पिंपरी (पुणे) का रहने वाला 26 वर्षीय सरफराज शेख एक हिंदू युवती के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आया था। रात करीब 2 बजे दोनों महाकाल मंदिर की चलित भस्म आरती में शामिल होने के लिए हरसिद्धि चौराहे के पास कतार में लगे थे। युवक के माथे पर महाकाल का नाम लिखा हुआ था। उसने चंदन का त्रिपुंड भी लगा रखा था। तेलंगाना में अटका मानसून MP में अगले हफ्ते एंट्री संभव मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री अब 21 से 23 जून के बीच होने का अनुमान है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो तेलंगाना के भद्राचलम में मानसून एक सप्ताह से अटका हुआ है। इस वजह से एमपी के साथ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में यह लेट हो गया है। मानसून की लेटलतीफी के साथ ही खरीफ फसलों की बोवनी के लिए भी इंतजार बढ़ गया है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसएस धाकड़ ने बताया कि खरीफ की फसलें जैसे- सोयाबीन उड़द मूंग तूअर की बोवनी के लिए 100 मिमी यानी 4 इंच बारिश जरूरी है। इतनी बारिश होने पर ही मिट्टी में नमी आती है। फिलहाल मानसून के लेट होने की बात सामने आई है। ऐसे में किसान पर्याप्त बारिश होने के बाद ही बोवनी करें। बीज का उपचार जरूर कर लें।