Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Jun-2026

एमपी के दो टीआई समेत 100 पर राजस्थान में FIR राजस्थान में मध्य प्रदेश के दो थाना प्रभारियों समेत 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला जनवरी 2026 में राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव में हुई NDPS कार्रवाई से जुड़ा है।चौमहला कोर्ट के 13 जून को दिए आदेश पर डग थाने में सोमवार (15 जून) को आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय बड़ौद थाना प्रभारी रूप सिंह एसआई राखी गुर्जर एएसआई अजय जाट समेत करीब 100 ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने कहा कि जांच में अन्य आरोपियों की पहचान भी की जाएगी। मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी मोहन कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी है। परियोजना की अनुमानित लागत पहले करीब 7500 करोड़ रुपए तय की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 12900 करोड़ रुपए कर दिया गया है। बढ़ती लागत और परियोजना की जरूरतों को देखते हुए संशोधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इंदौर में फिर पीने के पानी में मिला सीवरेज…लोग बीमार इंदौर में दूषित पानी की समस्या एक बार फिर सामने आई है। भागीरथपुरा के बाद अब वार्ड क्रमांक 16 के महावीर नगर में दूषित पानी से 10 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। इलाके के रहवासी पिछले कई दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया और पानी की सप्लाई व बोरवेल की जांच शुरू कर दी। भोपाल में रेस्टोरेंट के सेंडविच में मक्खी शिकायत भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट के सेंडविच में मरी हुई मक्खी निकली। जिसकी शिकायत ग्राहक ने फूड सेफ्टी विभाग से की है। ग्राहक का कहना है कि ये स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। मामले में मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर जांच भी करेंगे। अशोका गार्डन निवासी शोभा अहिरवार 15 जून को दोपहर 12:30 बजे शर्मा चाइनिज फास्ट फूड रेस्टोरेंट पर गई थीं। शोभा ने बताया कि रेस्टोरेंट से मैंने चीज सेंडविच ऑर्डर किया था। सेंडविच खाते ही मुझे उसमें एक कीड़ा मिला। जब उसे ध्यान से देखा तो वह मरी हुई मक्खी थी। इस पर मैंने तुरंत रेस्टोरेंट के स्टॉफ से शिकायत की लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद मामले की शिकायत फूड एंड सेफ्टी विभाग से की गई है। न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी है. CBI ने दोनों की रिमांड नहीं मांगी और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार होने की बात कही. मामले में दहेज प्रताड़ना संदिग्ध मौत और शरीर पर चोटों के निशानों को लेकर जांच जारी है. सीधी में एक इंच रीवा-सतना में आधा इंच बारिश मध्य प्रदेश में मंगलवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। सीधी में सबसे ज्यादा एक इंच के करीब पानी गिर गया। वहीं बैतूल रीवा-सतना में आधा इंच या इससे ज्यादा बारिश हुई। रायसेन में दोपहर 2 बजे के बाद बादल घिर आए। फिर पानी बरसा। मुलताई में करीब आधे घंटे बारिश हुई। सागर में सुबह से धूप-छांव का दौर देखने को मिला। दोपहर बाद मौसम बदला और हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।