Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Jun-2026

सरेखा ओवरब्रिज पर ट्रक ने कार को रौंदा चालक बाल-बाल बचा टर्निंग पॉइंट पर हुआ हादसा स्टीयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई यात्री बस 50 यात्रियों की बची जान तेंदुए की सूचना से मचा हड़कंप 6 घंटे बाद निकली जंगली बिल्ली बालाघाट के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरियाणा के मेवात क्षेत्र से आए एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लुकमान पिता ममु खान (21) दिल्ली से खाद्य सामग्री लेकर बालाघाट आया था और माल खाली करने के बाद गोंदिया लौट रहा था। वहीं आशीष उर्फ मोंटी निवासी बैहर रोड अपनी कार से गोंदिया की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज के टर्निंग पॉइंट पर ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ दूरी तक घसीटता रहा। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जिले के लामता थाना क्षेत्र में परसवाड़ा-बालाघाट मार्ग पर ग्राम जनमखार के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक यात्री बस का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के समय बस क्रमांक एमपी 50 पी 0391 में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद पहुंचाई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने के विरोध में रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन अपर कलेक्टर श्री धुर्वे को दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेसजनों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी निष्पक्षता पर सीधा प्रहार बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राधेश्याम सिंगनदुपे कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जीतू बर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र के कटिंगटोला में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। मकान निर्माण कार्य कर रहे उम्मेद मेश्राम ने सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेंदुआ देखने का दावा किया था। सूचना मिलते ही सरपंच ने वन विभाग को अवगत कराया। मौके पर डीएफओ एसडीओ विभिन्न रेंज के रेंजर वन अमला और पुलिस बल पहुंच गया। वन विभाग ने दो पिंजरे लगाकर करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पाइप में छिपे जानवर को बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अंत में टॉर्च और मोबाइल कैमरे की मदद से जांच करने पर पता चला कि वह तेंदुआ नहीं बल्कि एक जंगली बिल्ली थी। इसके बाद अधिकारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दमोह जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में पुरानी रंजिश और आपसी लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सावजी ट्रेडर्स के संचालक नरेन्द्र मेश्राम (42) रविवार शाम अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सुभाष सावजी कुंवर सावजी और गौरव सावजी वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए नरेन्द्र को धमकाया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और लाठी से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर हट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शासन द्वारा पेसा मोबिलाईजरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है और उन्हें मानदेय का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे पेसा मोबिलाईजरों के सामने जीनवयापन करने आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेसा मोबिलाईजरों की शीघ्र सेवा बहाली करने व उनका रूका हुआ मानदेय भुगतान किए जाने की मांग को लेकर ग्राम सभा अध्यक्ष भी उनके समर्थन में खड़े है। १५ जून को पेसा मोबिलाईजरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। पूर्व में पेसा मोबिलाईजरों की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में भी ज्ञापन दिया गया लेकिन शासन द्वारा अब तक उन्हें मानदेय भुगतान व सेवा बहाली नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र सरकार मांगों पर अमल नहीं करती तो सडक़ पर उतरकर हमें उग्र आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा।