Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Jun-2026

चांद के शहपुरा में खनिज विभाग का छापा 260 ट्रॉली रेत जब्त आउटसोर्स कर्मचारियो को वेतन के लाले सीएमएचओ कार्यालय का किया घेराव प्रेमी जोड़े ने कुएं में छलांग लगाकर की आत्महत्या धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का जन्मदिन मतदाता सूची संशोधन को लेकर कांग्रेस की हुई अहम बैठक चांद क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को रेत के अवैध भंडारण की खबर सामने आने के बाद कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने इस मामले में जिला खनिज अधिकारी रविंद्र परमार और चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग राजस्व विभाग और पुलिस टीम का संयुक्त अमला चांद के ग्राम शहपुरा पहुंचा जहां महादेव पहाड़ी और मढ़ई चौक के पास अवैध रूप से भंडारित लगभग २६० ट्रेक्टर ट्रॉली रेत को जब्त कर इसका पंचनामा तैयार किया गया है। रेत का भंडारण किसके द्वारा किया गया था इस बात की जानकारी विभाग द्वारा जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खनिज और राजस्व विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं जिला प्रशासन के निर्देश पर विभागीय अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिला अस्पताल के सामने से निगम ने हटाया अतिक्रमण शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात बाधा को देखते हुए नगर निगम ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। आयुक्त के निर्देश पर निगम अमले ने टाउन हॉल एवं पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क किनारे लगे फल-फ्रूट विक्रेताओं को हटाकर व्यवस्थित किया।जिला अस्पताल और सिटी कोतवाली के सामने कई फल विक्रेता समझाइश के बावजूद सड़क किनारे छाते लगाकर व्यवसाय कर रहे थे जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर छाते जब्त किए और अतिक्रमण हटाया। जनकल्याण शिविरों की शुरुआत पहले दिन 522 आवेदनों का निराकरण नगर निगम के सभी जोनों में 12 से 14 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ शुक्रवार को चंदनगांव जोन से किया गया। शिविर में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। पहले दिन पीएम स्वनिधि योजना ट्रेड लाइसेंस नो ड्यूज प्रमाण पत्र संबल योजना एवं बीपीएल से संबंधित कुल 522 आवेदनों का निराकरण किया गया इग्नू परीक्षा केंद्र का निरीक्षण रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की दी जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जबलपुर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हरीश केवट ने डेनियलसन डिग्री कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र एवं सत्रांत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों परामर्शदाताओं एवं अध्ययन केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर इग्नू द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों तथा छात्र सेवा सुविधाओं की जानकारी दी।अध्ययन केंद्र 1515 के सहायक समन्वयक प्रो. रविंद्र नाफड़े ने बताया कि डॉ. केवट ने जुलाई 2026 प्रवेश सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने तथा 15 जुलाई अंतिम तिथि होने की जानकारी भी दी। मतदाता सूची संशोधन को लेकर कांग्रेस की हुई अहम बैठक आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में मतदाता सूची के संशोधन कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को नाम जोड़ने हटाने एवं सुधार कराने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 15 जून तक मतदाता सूची में दावे-आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। वहीं नेताओं ने मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जी नाम जुड़ने पर नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में गंगाप्रसाद तिवारी राजकुमार मिश्रा गुरूचरण खरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो सहित शहर कांग्रेस के उप ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी बीएलए एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चारगांव में हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन मेघासिवनी बाईपास स्थित चारगांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।कांग्रेस नेताओं के अनुसार विवाद के दौरान एक परिवार पर हमला किया गया जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा सुशासन और जनकल्याण को समर्पित: बंटी साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा जिले में विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते वर्षों में गांव गरीब किसान महिला और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांवों में रात्रि विश्राम लाभार्थी सम्मेलन स्वच्छता अभियान और युवाओं से संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं प्रेमी जोड़े ने कुएं में छलांग लगाकर की आत्महत्या हर्रई थाना क्षेत्र के सुरलाखापा में गुरुवार शाम प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और एक नाबालिग लड़की ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान सुरली निवासी विकास उइके (21) और युवती (17) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के परिजनों में तनाव बढ़ता देख हर्रई पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और विवाद को शांत कराया। गोताखोरों की मदद से करीब 6 घंटे चले लंबे रेस्क्यू के बाद रात लगभग 11 30 दोनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। कांग्रेस का “नारी सम्मान” केवल नारा आचरण में महिला विरोध-ललिता वर्मा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा ने कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के मामले को कांग्रेस गलत तरीके से “नारी सम्मान” से जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है जबकि यह मामला नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने से संबंधित है।ललिता वर्मा ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के एक प्रकरण में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी नेताओं को संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महिला सम्मान पर राजनीति करने के बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि महिला कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आउटसोर्स कर्मचारियो को वेतन के लाले सीएमएचओ कार्यालय का किया घेराव स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट और सांसद कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर एवं सांसद को ज्ञापन सौंपा।अस्थाई एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान 24 माह के एरियर बकाया वेतन के भुगतान तथा पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन का लाभ दिलाने की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अप्रैल 2024 से लागू वेतनमान का लाभ अब तक नहीं दिया गया है।ज्ञापन में ठेका प्रथा समाप्त करने विभाग से सीधे वेतन भुगतान श्रेणी प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने तथा निकाले गए कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति समेत अन्य मांगें भी शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा की बात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मीडिया सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजि की गई जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए संगठन की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को कम समय में अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने तीनों विभागों को शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त बनाने पर जोर दिया। जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त नगर निगम सभाकक्ष में आयुक्त सी.पी. राय की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त समय-सीमा वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही सांसदों एवं विधायकों के पत्रों के आधार पर प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।आयुक्त ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनाकांक्षा पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त कमलेश निर्गुणकर कार्यपालन यंत्री हिमांशु अटुलकर सहित नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अवैध कॉलोनी मामले में कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर के आदेश पर अंतरिम रोक मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा कलेक्टर द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित करने के आरोप में कॉलोनाइजर जितेंद्र चौरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की अवकाशकालीन एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य शासन सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि कॉलोनी विकास नियम 2021 एवं नगर पालिका अधिनियम के तहत दंड और जुर्माना लगाने का अधिकार केवल सक्षम न्यायालय को है जबकि कलेक्टर का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर है। प्रारंभिक सुनवाई में मामला विचारणीय पाते हुए हाईकोर्ट ने कलेक्टर के आदेश के क्रियान्वयन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी तथा मामले को अवैध कॉलोनियों से जुड़े अन्य लंबित प्रकरणों के साथ सुनवाई हेतु सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का जन्मदिन पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना का जन्मदिन शुक्रवार को उनके रोहनाकला स्थित निवास पर उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर दिनभर शुभचिंतकों समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बधाईकर्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह भाजपा नेता छोटू पाल अभिषेक वर्मा कुश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे