Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Jun-2026

छिंदवाड़ा की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान भारतीय वायु सेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा दो गिरफ्तार राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस कांग्रेस ने रखा उपवास और दिया धरना चित्रकूट कॉम्प्लेक्स में निगम की कार्रवाई हटाए गए अवैध कॉलम मोदी सरकार के 12 साल विश्वास विकास एवं जनकल्याण के: बंटी विवेक साहू जिले की होनहार बेटी प्रिया मालवीय ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर छिंदवाड़ा का नाम देशभर में रोशन किया है। एएफसीएटी (AFCAT) 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया 113वीं रैंक हासिल कर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। माना जा रहा है कि प्रिया जिले की पहली महिला फ्लाइंग ऑफिसर हैं।बसंत कॉलोनी निवासी रवि मालवीय एवं उर्मिला मालवीय की पुत्री प्रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छिंदवाड़ा में प्राप्त की तथा गुजरात टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष तक लगातार मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी की जिसका परिणाम आज इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है।प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता भाई हिमांशु मालवीय और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया है। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महीनों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कान्हा उर्फ आयुष ठाकुर और कुंदन उइके के खिलाफ मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस ने आशीष उर्फ अल्लू जैन प्रियांश कपाले और हर्ष तिवारी के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और उनके आर्थिक स्रोतों की भी जांच की जाएगी। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी चौक (फव्वारा चौक) पर उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने नामांकन रद्द किए जाने को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामला न्यायालय में है और पार्टी को न्याय मिलने की उम्मीद है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटाए। नागपुर रोड स्थित चित्रकूट कॉम्प्लेक्स में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रथम तल पर बनाए गए कॉलम हटवाए गए। वहीं हाईटेंशन लाइन की मौजूदगी के चलते शेष अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित पक्ष को समय दिया गया।इसके अलावा सत्कार चौराहे से सड़क पर लगाए गए अवैध फ्लैक्स स्टैंड जब्त किए गए सिवनी रोड ओवरब्रिज के नीचे फल विक्रेताओं को सड़क से हटाकर व्यवस्थित स्थान पर लगाया गया जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे ग्राम टेकापार मानेगांव चावलपानी और सावरवानी का दौरा कर चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।पर्यटन ग्राम सावरवानी में सांसद ने होम-स्टे संचालकों और ग्रामीणों से मुलाकात कर ग्रामीण पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने बैलगाड़ी से गांव का भ्रमण किया और होम-स्टे योजना के तहत 16 ग्रामीण परिवारों को 2-2 लाख रुपये के अनुदान के चेक वितरित किए। सांसद ने कहा कि सावरवानी को आत्मनिर्भर पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नन्हे शावकों के साथ घूमती नजर आई बाघिन पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे बासखेड़ा क्षेत्र में एक बाघिन अपने नन्हे शावकों के साथ विचरण करती नजर आई है। बाघिन और उसके शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद ग्रामीणों में उत्सुकता के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ गई है। वन विभाग और पेंच पार्क प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। खेल सुविधाओं के विकास पर फोकस कलेक्टर ने दिए निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश जिले में खेल अधोसंरचनाओं के विकास और उन्नयन को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इमलीखेड़ा में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।बैठक में इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम टीटी हॉल और ओलंपिक स्टेडियम में चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने खेल परिसरों के बेहतर संचालन रखरखाव और खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमावली तैयार करने तथा खेल संघों को उसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। महिला मोर्चा की कमान संभालने के बाद ललिता वर्मा ने सांसद विवेक बंटी साहू और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से की मुलाकात भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा ने बुधवार को सांसद बंटी विवेक साहू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके बाद ललिता वर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से मुलाकात की। श्री यादव ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा जिले में संगठन विस्तार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। दूरस्थ गांवों में पहुंच रहे कलेक्टर जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन लगातार जन चौपाल आयोजित कर रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत खुमकाल में आयोजित जन चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कम वोल्टेज जर्जर स्कूल भवन और सड़क निर्माण जैसी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आपदा मित्र बनने आगे आए 150 एनएसएस स्वयंसेवक डेनियलसन कॉलेज में हुई कार्यशाला डेनियलसन कॉलेज में जिला होमगार्ड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 150 एनएसएस स्वयंसेवकों ने पंजीयन कर प्रशिक्षण प्राप्त करने की रुचि दिखाई। कार्यक्रम में जिला होमगार्ड कमांडेंट स्नेहलता पाठ्या के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस के सब डिविजन वार्डन एवं रिसोर्स पर्सन श्यामल राव एनएसएस जिला संगठक प्रो. रविंद्र नाफड़े तथा कार्यक्रम अधिकारी रामरतन सनोड़िया ने आपदा प्रबंधन भूकंप आग केमिकल दुर्घटना सर्पदंश सीपीआर और खोज एवं बचाव कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।वक्ताओं ने बताया कि जिले में 500 आपदा मित्रों एवं सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने की योजना है गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर शहर में चला कॉम्बिंग अभियान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से थाना देहात एवं कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। थाना प्रभारी गोविंद राजपूत एवं आशीष धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल एवं वाहन गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।अभियान के दौरान चाय की टपरियों शराब दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच की गई। पुलिस ने वीआईपी रोड रेलवे क्रॉसिंग शिक्षक कॉलोनी कुकड़ा जगत एवं रिंग रोड क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से संवाद किया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माइनिंग कार्रवाई के विरोध में थाने के सामने धरना ग्रामीणों ने जताया आक्रोश चाँद के हरनाखेड़ी गांव में माइनिंग विभाग द्वारा चार खाली ट्रैक्टर जब्त किए जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना चाँद पहुंचे और थाना परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के सामने खड़े ट्रैक्टरों को बिना स्पष्ट जानकारी के जब्त किया गया। भाजपा नेता बंटी पटेल भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर मामले में उचित कार्रवाई और स्पष्ट जानकारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। मातृत्व ग्रुप ने निभाया बेटी का फर्ज जरूरतमंद युवती को भेंट की विवाह सामग्री सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले मातृत्व ग्रुप ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। ग्रुप की महिलाओं ने पितृविहीन बेटी निर्जला उईके के विवाह हेतु आवश्यक गृहस्थी का सामान उसके घर पहुंचकर भेंट किया।ग्रुप द्वारा आलमारी पेटी कूलर बिस्तर सहित विवाह में उपयोगी अन्य सामग्री प्रदान की गई। सहायता पाकर निर्जला और उसकी मां भावुक हो गईं। ग्रुप संयोजक किरण सोनी ने बताया कि मातृत्व ग्रुप अब तक उन्‍नतीस जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुका है। इसके अलावा ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में भी बेटियों की फीस ड्रेस और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी मदद करता रहा है।