Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Jun-2026

आंधी-बारिश के साथ हुई झमाझम बारिश तेज हवाओं से पेड़ गिरे अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश 4 आरोपी गिरफ्तार राज्यसभा चुनाव में नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हंगामा जिले में बुधवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई प्री-मॉनसून बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम वर्षा से शहर तरबतर हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया। हालांकि बारिश के साथ आई तेज हवाओं ने जनजीवन को भी प्रभावित किया। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई जबकि कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। काली पुतली चौक पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के लिए लगाया गया पंडाल भी तेज हवाओं से गिर गया लेकिन धरना समाप्त हो जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं शहर के आधे से अधिक हिस्से में 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय का कार्य कर रहे २८ वर्षीय हेमंत यादव का शव ग्राम जरेरा के खेत में अर्धनग्न संदिग्ध स्थिति में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना भरवेली थाना में मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक हेमंत पिता रामकिशोर यादव निवासी बूढ़ी बालाघाट का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों द्वारा युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने जिले में शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाकर लगातार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो सौ पचास क्विंटल खाद्यान्न एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तेराह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि गढ़ी बैहर बिरसा और मलाजखंड थाना क्षेत्रों में हुई सिलसिलेवार चोरियों की जांच के दौरान संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम निवासी सानू मंसूरी और रज्जन वर्मा तथा उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी सद्दाम शाह और रिजवान शाह शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काली पुतली चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 50 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या चुनावी धांधली और विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप लगाए। धरने को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन सुनियोजित तरीके से निरस्त कराया गया ताकि वे चुनाव नहीं लड़ सकें। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय बस स्टैंड स्थित गांधी मंच पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उपवास दोपहर से शाम तक चला जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने का विरोध जताया। कांग्रेस का आरोप है कि रिटर्निंग ऑफिसर और निर्वाचन आयोग ने विपक्षी दल को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ज्ञापन में राज्यसभा निर्वाचन प्रक्रिया को निरस्त कर निष्पक्ष तरीके से पुनः नामांकन और चुनाव कराने की मांग की गई। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज पमनानी की गिरफ्तारी का विरोध जताया है। मंगलवार शाम पार्टी पदाधिकारियों ने कॉफी हाउस में पत्रकार वार्ता कर बताया कि आकाशवाणी दुग्ध डेयरी क्षेत्र के पास करीब 20 वर्षों से रह रहे झुग्गीवासियों को हटाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी। बारिश के मौसम को देखते हुए झुग्गीवासियों ने मकान न तोड़े जाने और 6 से 7 माह की मोहलत देने की मांग की थी। इसी मांग को लेकर मनोज पमनानी झुग्गीवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। बाद में कलेक्ट्रेट गेट पर तालाबंदी की गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि जमानत योग्य धाराओं के बावजूद जानबूझकर जमानत नहीं दी जा रही है।