अवैध ब्लिंकिट गोदाम पर निगम की गाज आयुक्त ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश दो साल से भुगतान का इंतजार ठेकेदार ने जिला पंचायत पर लगाए लापरवाही के आरोप डब्ल्यूटीपी सफाई व पाइपलाइन मरम्मत के चलते दो दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास को लेकर भोपाल में सक्रिय सांसद बंटी साहू मंत्रियों से की अहम चर्चा शहर के सत्कार कम्पाउंड में व्यापारी जितेश अग्रवाल से जुड़े ब्लिंकिट गोदाम निर्माण मामले में नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायत के बाद हुई जांच में निर्माण कार्य नियमों के विपरीत पाया गया जिसके बाद नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय ने भवन को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार जेआर इंफ्रा के संचालक राहुल अग्रवाल द्वारा ब्लिंकिट गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निर्माण के लिए न तो टीएनसीपी से एनओसी ली गई और न ही भवन का नक्शा स्वीकृत कराया गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में यातायात और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। निर्माण स्थल के सामने मात्र 22.5 फीट चौड़ी सड़क है जबकि नियमानुसार ऐसे निर्माण के लिए 40 फीट चौड़ी सड़क आवश्यक है। इसी कारण टीएनसीपी द्वारा एनओसी भी नहीं दी गई।नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय ने बताया कि जांच में निर्माण नियम विरुद्ध पाए जाने पर भवन को गिराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अवैध निर्माण गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए निगम की विशेष टीम गठित की गई है। रुर्बन मिशन के अंतर्गत पशु औषधालय और बस स्टैंड निर्माण कार्य पूरा करने के बाद भी ठेकेदार को करीब 25 लाख रुपये का अंतिम भुगतान नहीं मिला है। ठेकेदार का आरोप है कि वह पिछले दो वर्षों से जिला पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहा है लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा। बताया गया कि निर्माण कार्य पूर्ण कर विभाग को हैंडओवर भी कर दिया गया था तथा मेंटेनेंस का कार्य भी ठेकेदार से कराया गया।वहीं रुर्बन मिशन के संचालक द्वारा 31 मार्च 2026 को पत्र जारी कर जिला पंचायत सीईओ को स्थानीय स्तर पर भुगतान करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं हो सका। इस मामले में आरईएस विभाग का कहना है कि फाइल वरिष्ठ कार्यालय में लंबित है। अब ठेकेदार ने जल्द भुगतान की मांग करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। 11 एमएलडी जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) की सफाई एवं कन्हारगांव डैम से आने वाली ग्रेविटी पाइपलाइन के संधारण कार्य के चलते 10 और 11 जून को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में चंदनगांव पंप हाउस कॉलोनी डीडीसी टंकी क्षेत्र गुलाबरा सब्जी मंडी टंकी क्षेत्र पंचशील कॉलोनी गीता नगर लालबाग चूनाभट्टा गांधीगंज नई आबादी रेलवे स्टेशन के सामने का क्षेत्र गुलजार नगर सिवनी रोड सुकलू ढाना सर्रा इमलीखेड़ा एवं थूनियाभांड शामिल हैं। नगर निगम ने नागरिकों से आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण करने की अपील की है। कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर 12 से 18 जून तक तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएं। शिविरों में शासन की योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जिला पेंशन कार्यालय में पेंशनरों से पैसे लेने की शिकायत पर संबंधित कर्मचारी को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश भी दिए । बैठक में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे सांसद बंटी विवेक साहू ने सोमवार को भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया वहीं स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत तथा नए सीएम राइज स्कूल खोलने की मांग रखी। इसके अलावा भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। सभी स्तरों पर सांसद को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन मिला। एमपीपीएससी डेंटल सर्जन परीक्षा में डॉ. दीप सूर्यवंशी का चयन जिले के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. दीप सूर्यवंशी (एमडीएस ऑर्थोडॉन्टिक्स) का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित डेंटल सर्जन परीक्षा में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से चिकित्सक समुदाय और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।डॉ. सूर्यवंशी लंबे समय से छिंदवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अपनी कुशलता समर्पण और सेवाभाव के कारण उन्होंने मरीजों के बीच विशेष पहचान बनाई है।अपनी सफलता पर डॉ. दीप सूर्यवंशी ने इसका श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद धर्मपत्नी दीप्ति सूर्यवंशी के सहयोग तथा डॉ. हरी और डॉ. शशांक के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार गुरुजनों और शुभचिंतकों के विश्वास व समर्थन ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने की प्रेरणा दी। 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान 2.33 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोन्नाडे ने बताया कि जिले के 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 2.33 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 2075 पोलियो बूथ बनाए गए हैं जहां 2241 वैक्सीनेटर और 261 सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। 28 जून को बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगी। हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया रक्तदान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने हड़ताल पंडाल में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान किया और मानवता का संदेश दिया।कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी 8 सूत्रीय मांगों जिनमें एनपीएस नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश 10 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि स्वास्थ्य बीमा एवं वेतन विसंगति के निराकरण जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल के बावजूद कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इनर व्हील क्लब ने जरूरतमंद आदिवासी बच्चों की मदद को बढ़ाया हाथ इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए चार जरूरतमंद आदिवासी बच्चों की सहायता कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। पारिवारिक कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे इन बच्चों को क्लब द्वारा कपड़े जूते-चप्पल कॉपी-किताबें पेन शैक्षणिक सामग्री राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई ने बताया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल भी की गई है। इस अवसर पर क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई 10 गुमटियां हटाईं नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़बन क्षेत्र में अवैध रूप से स्थापित करीब 10 गुमटियों को हटाया। निगम द्वारा मुनादी कर संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।इसके अलावा परासिया रोड से भी अतिक्रमण हटाया गया। वहीं व्हीआईपी रोड से वृद्धाश्रम रेलवे क्रॉसिंग तक फुटकर व्यापारियों को सड़क पर किया गया अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामग्री जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भोपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते 5 पदक भोपाल में आयोजित 16वीं स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स रोलर स्केटिंग एसोसिएशन छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा के 8 स्केटर्स ने हिस्सा लिया। कोच रविंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने 3 रजत (सिल्वर) और 2 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। रजत पदक प्रिशा मिगलानी लक्षित खांडाइत और श्रीनिका खांडाइत ने जीते जबकि कांस्य पदक उत्कर्ष पटेल और मोहित यादव ने अपने नाम किए। 200 मीटर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन शहर के वार्ड क्रमांक 3 के रहवासियों ने पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत करते हुए संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि करीब 200 मीटर लंबी पाइपलाइन खराब होने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन में खराबी के कारण दूषित पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने शीघ्र मरम्मत कर नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की है।