Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Jun-2026

महंगाई की मार पेट्रोल डीजल के बाद अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा देश में आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान लोगों को अब रसोई गैस के मोर्चे पर भी बड़ा झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के बाद नई दरें लागू हो गई हैं। इसके तहत 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि की गई है जबकि 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम में 10.50 रुपये का इजाफा हुआ है। नई दरों के अनुसार छिंदवाड़ा जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 965.50 रुपये हो गई है वहीं 5 किलोग्राम वाला छोटा सिलेंडर अब 365 रुपये में मिलेगा। कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर पड़ेगा। किन्नर बनकर वसूली करने पहुंचे चार युवकअसली किन्नरों ने कर दी पिटाई परासिया के दरबई गांव में किन्नर बनकर नेग मांगने पहुंचे चार लोगों का भंडाफोड़ हो गया। ग्रामीणों को उनके व्यवहार पर संदेह होने के बाद चांदामेटा से किन्नर समुदाय के लोगों को बुलाया गया।पूछताछ और पहचान के दौरान पता चला कि किन्नर के वेश में आए सभी लोग पुरुष हैं। जानकारी के अनुसार ये लोग गांव में आयोजित शादी समारोहों में पहुंचकर नेग के नाम पर बड़ी रकम की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि एक स्थान पर 25 हजार रुपये तक की मांग की गई थी। संदेह बढ़ने पर किन्नर समुदाय की सदस्य नंदिनी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचीं और पूछताछ की। पूछताछ में नकली किन्नरों ने अपने बारे में जानकारी दी जिसके बाद उनका भेद खुल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए उन्हें गांव से बाहर कर दिया विश्व साइकिल दिवस पर निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया संदेश विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को जिले में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को स्वास्थ्य फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस लाइन से सुबह 7 बजे साइकिल रैली निकाली गई जिसमें बच्चों युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक पोला ग्राउंड ईएलसी चौक कलेक्टर कार्यालय सत्कार चौक एवं बस स्टैंड मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर धीरेंद्र सिंह नगर निगम महापौर विक्रम आहाके सहित जिले के कई अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। शहपुरा में डेढ़ लाख की चेन झपटमारी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार चांद थाना पुलिस ने ग्राम शहपुरा में महिला से हुई डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी हरिओम नरवरे को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। मामले के सफल खुलासे पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। त्योहारों से पहले अलर्ट मोड पर पुलिस ड्रोन से रखी जा रही निगरानी आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बस स्टैंड गुलाबरा और कर्बला सहित शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई जिससे संदिग्ध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर जुट रही भीड़ पर नजर रखी जा सके।अभियान के दौरान पुलिस ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों से रात में अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाने और समय पर घर लौटने की अपील की