Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Jun-2026

वृद्धा से लूट मंगलसूत्र और कान की बाली लेकर फरार हुआ नकाबपोश बदमाश मायरा रिसोर्ट संचालक समेत 13 लोगों पर 4.99 करोड़ रुपये का जुर्माना शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का विधायक ने किया औचक निरीक्षण बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बघोली में शनिवार सुबह दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिका 63 वर्षीय लीलनबाई चौधरी अपने खेत में मौजूद थीं। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक बोदा नामक व्यक्ति को ढूंढने के बहाने उनके पास पहुंचा। अचानक उसने वृद्धा को जमीन पर गिराकर मुंह पर गमछा बांध दिया और गले से सोने का मंगलसूत्र तथा कान की बाली लूट ली। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर लालबर्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। मायरा रिसोर्ट संचालक समेत 13 लोगों पर 4.99 करोड़ रुपये का जुर्माना बैहर तहसील के ग्राम गोहारा में निजी भूमि से बिना वैधानिक अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी एवं मुरम के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अपर कलेक्टर बैहर डीपी बर्मन ने मायरा रिसोर्ट के संचालक सहित 13 व्यक्तियों पर 4 करोड़ 99 लाख 6 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। संबंधित पक्षों को यह राशि 30 दिनों के भीतर अपर कलेक्टर न्यायालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर दंड राशि बढकऱ 9 करोड़ 98 लाख 10 हजार रुपये हो जाएगी जिसकी वसूली भू-राजस्व बकाया की तरह की जाएगी। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि ग्राम गोहारा स्थित निर्माणाधीन मायरा रिसोर्ट परिसर के लिए निजी भूमि से लगभग 35 हजार 270 घन मीटर मिट्टी एवं मुरम का अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन किया गया। जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में हुई अग्नि दुर्घटना के बाद कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश और एसडीएम गोपाल सोनी के आदेश पर संयुक्त टीम ने शहर के होटल लॉज लॉन और अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने होटल गुलमोहर होटल मिड टाउन और लाइफ केयर हॉस्पिटल में फायर एक्सटिंग्विशर आपातकालीन निकास मार्ग लिफ्ट सुरक्षा विद्युत सुरक्षा मानकों भवन अनुमति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। साथ ही स्टाफ की मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन तैयारियों का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। विगत दिवस पूर्व शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बालाघाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियोंव्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान द्वारा भारी लापरवाही पाई गईआई टी आई की पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त देखी गईस्वच्छता के सम्बन्ध में भी भारी अनियमितता देखी गईगर्मी के समय में भी संस्थान द्वारा पर्याप्त मात्रा में विद्यार्थियों के अनुपात में कूलरफैन की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करा पाया हैसाथ ही प्रशिक्षण की गुणवत्ता प्रयोगशालाओं की स्थिति उपकरणों की उपलब्धता तथा प्रशिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई। जिले के विकासखंड बैहर की ग्राम पंचायत नव्ही में एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह समय रहते रोक दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग पुलिस विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच में बालिका की आयु 17 वर्ष 5 माह और बालक की आयु 22 वर्ष 7 माह पाई गई। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर बालिका के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की। कलेक्टर मृणाल मीना ने बैहर प्रवास के दौरान मुक्की के पास बनाए गए बैगा हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।