Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Jun-2026

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले दोनों नेताओं ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में माल्यार्पण किया। ​इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य पार्टी विधायक और संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों को जीत की अग्रिम बधाई दी और एकजुटता का संदेश दिया।