Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Jun-2026

भरवेली पंचायत की सरपंच गीता बिसेन पर गिरी अविश्वास की गाज 18 वोटों से प्रस्ताव पास गोंदिया रोड़ से प्रशासन से हटाया अतिक्रमण सडक़ किनारे दुकान नहीं लगाने दी हिदायत भटेरा आरओबी में देरी पर नाराजगी एक सप्ताह में लेवल क्रॉसिंग कार्य पूरा करने के निर्देश जिले की भरवेली पंचायत में गुरुवार को हुए अविश्वास प्रस्ताव में सरपंच गीता अनिल बिसेन को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारी बहुमत से प्रस्ताव पारित होने के बाद उन्हें पद छोडऩा पड़ा। जिले की 20 वार्डों वाली भरवेली ग्राम पंचायत की सरपंच गीता अनिल बिसेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को भारी बहुमत से पारित हो गया। पीठासीन अधिकारी एवं तहसीलदार सुनील वर्मा की निगरानी में हुई मतदान प्रक्रिया में सरपंच के विरोध में 18 वोट पड़े जबकि उनके पक्ष में मात्र एक वोट ही आया। चार साल के कार्यकाल के बाद इस अविश्वास प्रस्ताव के चलते गीता बिसेन को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। यह दूसरा मौका था जब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पूर्व सरपंच गीता अनिल बिसेन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। उपसरपंच राजेश बाहेश्वर ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य तो हुए लेकिन इसके साथ ही भ्रष्टाचार भी हुआ जिसके खिलाफ पहले भी आंदोलन किए गए थे। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने व सडक़ किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के चलते आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए नगरपालिका राजस्व एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर शहर के अम्बेडकर चौक से हनुमान चौक तक ४ जून को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। गोंदिया रोड़ में बारिश का पानी निकासी के लिए चल रहे नाला निर्माण को देखते हुए प्रशासनिक आदेशों के तहत उक्त कार्यवाही की गई है। प्रशासनिक अमले के द्वारा अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि मार्ग में आवागमन बाधित ना करें। ऐसा करने पर जुर्माना एवं नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के एक दिन पूर्व नपा में संयुक्त बैठक आहूत कर आवागमन में हो रही समस्या को लेकर मिल रही शिकायतों को लेकर चर्चा कर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया था। बालाघाट. कलेक्टर मृणाल मीना ने गुरुवार को रेलवे सेतु निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग एवं यातायात थाना के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि भटेरा रोड के निर्माणाधीन आरओबी के लिए डायवर्सन मार्ग पर लेवल क्रॉसिंग का कार्य रेलवे द्वारा पूर्ण नहीं किया गया है। जिसके कारण भटेरा मेन रोड से आवागमन अभी बंद नहीं किया गया है। लेवल क्रॉसिंग पर सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन इलेक्ट्रिक एवं सिग्नल संबंधी कार्य शेष हैं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की है। भटेरा आरओबी निर्माण में धीमी प्रगति पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भटेरा रोड पर जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों को गलियों वाले स्थानों पर ढककर आवागमन योग्य बनाया जाए। बैठक में यह भी बताया गया कि भटेरा आरओबी निर्माण के लिए बैहर रोड पर डॉ. शिशिर खरे के मकान के सामने से डायवर्सन मार्ग तैयार किया गया है जहां से दोपहिया एवं हल्के चारपहिया वाहन गुजर सकेंगे। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत नवेगांव पुलिस ने 70 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विक्रांत कटरे ग्राम परसवाड़ा का निवासी बताया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम लिंगा और नवेगांव के बीच अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे जिनमें से घेराबंदी कर विक्रांत कटरे को पकड़ा गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में उसने अपने साथी महेश कावरे निवासी ग्राम लिंगा के साथ मिलकर अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करने की जानकारी दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं जागरूक नागरिकों व सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रभावशाली व्यक्तियों को संगठन ेेमें जोडऩे की मंशा से सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश जिला एवं विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया वॉरियर्स का चयन किया जाएगा। साथ ही राइटर्स डिजाइनर्स वीडियो एडिटर्स कार्टूनिस्ट कवि लेखक ब्लॉगर्स मोटिवेशनल स्पीकर्स सोशल वर्कर्स एवं लोक कलाकारों जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में ४ जून को जिला कांग्रेस कार्यालय में बालाघाट मीडिया कार्यक्रम प्रभारी आबिद हुसैन जिला प्रवक्ता दयाल वासनिक द्वारा पत्रकारों से चर्चा कर जानकारी दी गई। इस दौरान बालाघाट संगठन महासचिव शफकत खान जिला मीडिया प्रभारी शाहबाज अहमद सहित अन्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह अभियान ३१ मई से १५ जून तक चलेगा। इसमें जुडऩे के लिए १५ जून तक ऑनलाईन फार्म भर सकते है। जिसके परिणाम ३० जून तक जारी किया जाएगा।