Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Jun-2026

बैंक के बाहर चोरी की कोशिश नाकाम भीड़ ने पकड़कर कर दी जमकर धुनाई दिल्ली की आग के बाद जागा छिंदवाड़ा का सिस्टम आधा दर्जन होटल संचालकों को थमाया नोटिस मनरेगा की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर नाराज अधिकारियों के वेतन रोकने दिए निर्देश पुलिस विभाग को मिले 29 नए आरक्षक नियुक्ति पत्र देकर किया गया स्वागत सागौन लकड़ी ले जा रहे चार आरोपी वन अमले के हत्थे चढ़े पांढुरना जिला सहकारी बैंक के सामने गुरुवार को एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की मोटरसाइकिल की डिक्की से बैग चोरी करने का प्रयास विफल हो गया। पीएचई विभाग से सेवानिवृत्त अशोक दाढ़े बैंक से काम निपटाकर बाहर निकले थे। इसी दौरान एक युवक उनकी डिक्की से बैग निकालकर भागने लगा।पास स्थित टी स्टॉल संचालक नरेश जसुतकर ने संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत आरोपी का पीछा किया और साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय पिता आनंदराम नाट के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की वारदातों में शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस फरार साथी की तलाश के साथ अन्य मामलों में भी जांच कर रही है। दिल्ली में आगजनी की दर्दनाक घटना ने एक बार फिर छिंदवाड़ा नगर निगम को फायर सेफ्टी की याद दिला दी है। गुरुवार को निगम के फायर विभाग ने सिवनी रोड और नरसिंहपुर रोड स्थित करीब एक दर्जन होटलों का निरीक्षण किया जहां आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में फायर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। विभाग ने पंचनामा बनाकर संचालकों को नोटिस तो थमा दिए लेकिन सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई भी पहले की तरह केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी। शहर में यह कोई पहला मौका नहीं है जब फायर विभाग ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अभियान चलाया हो। नगर निगम पहले भी १०० से अधिक होटल मॉल अस्पताल और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को नोटिस जारी कर चुका है। इसके बावजूद आज तक अधिकांश स्थानों पर न तो सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था की गई और न ही नियमों का गंभीरता से पालन हुआ है कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मनरेगा कार्यों की धीमी प्रगति और श्रमिकों की कम भागीदारी पर नाराजगी जताई। उन्होंने तामिया हर्रई और परासिया के सहायक परियोजना अधिकारियों के 15 दिन का वेतन रोकने तथा संबंधित परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने लंबित विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने मुख्यालय पर निवास नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला पुलिस बल को गुरुवार को 29 नव चयनित आरक्षक मिले। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर मध्यप्रदेश पुलिस परिवार में उनका स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे भी मौजूद रहे।नियुक्ति पत्र वितरण के बाद पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षकों को पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए देशभक्ति जनसेवा अनुशासन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का मूल मंत्र बनाने की सीख दी। वन परिक्षेत्र कुंभपानी बफर क्षेत्र में वन विभाग एवं बिछुआ पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने मुखबिर की सूचना पर बंधानमाल-खमरियामाल मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सागौन लकड़ी का परिवहन कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलों सहित 0.148 घनमीटर सागौन के तीन लट्ठे जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों में विशाल सर्राठे भीम इनवाती धर्मेंद्र खानवे और सीम सर्राठे निवासी बंधानमाल शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों पर विशेष फोकस कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन कुपोषित बच्चों के बेहतर पोषण और आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।बैठक में अति गंभीर कुपोषित (सेम) एवं कुपोषित बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध करानेor जरूरत पड़ने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने तथा वहां की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी भवनों की जानकारी तत्काल पीडब्ल्यूडी को भेजने और ऐसे भवनों में बच्चों को नहीं बैठाने के निर्देश भी दिए। किराएदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस सख्त चलाया जनसंपर्क अभियान कोतवाली पुलिस ने लालबाग क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर मकान मालिकों एवं किराएदारों से बातचीत की। इस दौरान मकान मालिकों को अपने किराएदारों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।कोतवाली टीआई आशीष धुरवे ने बताया कि पुलिस टीम ने संकरी गलियों और ऐसे स्थानों का भी निरीक्षण किया जहां युवकों के जमावड़े की शिकायतें मिलती हैं। साथ ही क्षेत्र के बच्चों महिलाओं और पुरुषों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं तथा जरूरत पड़ने पर संपर्क के लिए महत्वपूर्ण पुलिस नंबर उपलब्ध कराए। शनिचरा बाजार सहित कई क्षेत्रों से निगम ने हटाया अतिक्रमण नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर नरसिंहपुर रोड संतोषी माता मंदिर राम मंदिर शनिचरा बाजार पानी टंकी क्षेत्र जनसेवक स्कूल के पास एवं शनिचरा बाजार मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क पर रखे सामान और फुटकर व्यापारियों को हटाकर व्यवस्थित किया गया। निगम अमले ने अनाउंसमेंट के माध्यम से व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने के निर्देश दिए। वंशकार समाज ने जिला प्रशासन से की बांस उपलब्ध कराने की मांग वंशकार समाज संगठन ने जिला अध्यक्ष संतु वंशकार के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जिले के वंशकार (शिल्पकार) समाज को बांस उपलब्ध कराने और बांस डिपो की जानकारी हेतु निस्तार पुस्तिका प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि समाज का पारंपरिक व्यवसाय बांस पर आधारित है लेकिन पिछले कई वर्षों से वन विभाग द्वारा बांस प्रदाय नहीं किए जाने से समाज के लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। संगठन ने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। जिला पुलिस बल को गुरुवार को 29 नव चयनित आरक्षक मिले। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर मध्यप्रदेश पुलिस परिवार में उनका स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे भी मौजूद रहे।नियुक्ति पत्र वितरण के बाद पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षकों को पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए देशभक्ति जनसेवा अनुशासन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का मूल मंत्र बनाने की सीख दी। श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे श्रीकृष्ण बाल लीलाओं के प्रसंग नरसिंहपुर रोड स्थित खापाभाट में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास शुभम कृष्ण शास्त्री (छोटे सरकार) ने प्रह्लाद चरित्र गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन वामन अवतार राम जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।