Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
31-May-2026

युवक-युवती ने मर्ज़ी से किया प्रेमविवाह पुलिस के समक्ष भिड़े दोनों परिवार वाहनों को धक्का मारकर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का किया विरोध आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था 22 घंटे तक अंधेरे में रहे कई इलाके शहर मुख्यालय के एक प्रतिष्ठित जैन समाज के युवक-युवती द्वारा परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम-विवाह किया गया। इस संबंध में युवती पक्ष की शिकायत पर पुलिस द्वारा दोनों विवाहत जोड़ों को विशाखापटनम से पकडक़र पुलिस द्वारा रविवार की सुबह थाना लाया गया। सीएसपी कार्यालय में दोनों के परिजनों को बुलाया गया। सीएसपी कार्यालय में ही लडक़ी पक्ष द्वारा लडक़ी पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। इसी बीच लडक़े पक्ष द्वारा हस्तक्षेप करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस दौरान युवक ने लडक़ी के परिजनों पर आरोप लगाया कि उसे सीएसपी कार्यालय में ही चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया व मां एवं पत्नि के साथ भी मारपीट की गई। वहीं इस संबंध में सीएसपी मयंक तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत सुनी जा रही है और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। रविवार 31 मई को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित मुख्य द्वार पर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों सहित महंगाई के खिलाफ किए गए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में वाहनों को धक्का देकर विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियो ने ना सिर्फ पेट्रोल- डीजल रसोई गैस के बढ़ते दाम व लगातार बढ़ती जा रही मंहगाई के खिलाफ आंदोलन किया बल्कि बेरोजगारी स्मार्ट मीटर ईवीएम मशीन बैन सहित वर्षो से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद की।इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पहले तो सड़क से गुजरने वालो वाहनों को धक्का देकर महंगाई का पुरजोर विरोध किया।वही अपनी अन्य मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुएधरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन भी सौपा है।जिसमे उन्होंने उनकी सभी मांगो को यथाशीघ्र पूरी कराए जाने की गुहार लगाते हुए मांग पूरी ना होने पर अब जेल भरो आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। नौतपा के बीच 30 मई की शाम जिले में अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी-बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवा से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई पेड़ बिजली तारों और पोलों पर गिर गए जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में पेड़ गिरने से बिजली पोल टूट गया वहीं क्षेत्रीय विधायक के बंगले के पास लगा ट्रांसफार्मर भी जल गया। इसके चलते न्यायालय परिसर और बस स्टैंड क्षेत्र में शाम 5 बजे से बिजली गुल रही जो अगले दिन दोपहर 3:30 बजे बहाल हो सकी। लंबे बिजली कटौती से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं और गर्मी के बीच बच्चे व बुजुर्ग परेशान रहे। लोगों ने बिजली विभाग के रखरखाव कार्यों पर भी सवाल उठाए हैं। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शहर मुख्यालय के गोंदिया रोड़ स्थित नये श्रीराम मंदिर में २५ मई से प्रारंभ दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन के छठवें दिन शनिवार को जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपा पात्र वरिष्ठ प्रचारिका सुश्री ब्रज किन्नरी देवी जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण के बारे में बखान करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ही जीवों के प्राण प्रियतम है। इस संसार में समस्त नातेदार अस्थाई है महज भगवान ही ऐसा है जिससे जीव का निरंतर संबंध है। प्रवचन हर दिन शाम ७.३० बजे से रात ९.३० बजे तक चलता है। इस आध्ययात्मिक प्रवचन का श्रवण करने काफी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहते है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट की शाखा लालबर्रा के अंतर्गत कार्यरत सभी नौ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण व दर्शन कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्रसिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों पूर्व अध्यक्षों उपाध्यक्षों संचालकों प्रबुद्ध किसानों और बैंक कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 31 मई कों सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक समिति लालबर्रा घोटी मिरेगांव साल्हे मोहगांव नेवरगांव जाम सिहोरा एवं कंजई में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में लगातार गहराते पेयजल संकट को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने पानी के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में रविवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सूर्यप्रकाश उके एवं नगर पालिका इंजीनियर ज्योति मेश्राम ने शहर के विभिन्न वाहन वॉशिंग सेंटरों का निरीक्षण किया और संचालकों को तत्काल प्रभाव से वाहन धुलाई का कार्य बंद रखने के निर्देश दिए।