Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
30-May-2026

इंदिरा भवन में प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की अहम बैठक हुई। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार डॉ. विक्रांत भूरिया कांतिलाल भूरिया और रामू टेकाम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज की। ​बैठक में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों और समसामयिक मुद्दों पर रणनीति बनी। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि पिछले 25 सालों में भाजपा सरकार ने आदिवासियों की 1.26 लाख हेक्टेयर जमीन प्राइवेट लोगों को बेच दी है। सिंगरौली उमरिया झाबुआ धार और रतलाम में जमीनें छीनी जा रही हैं। बढ़ते अपराधों के खिलाफ अब आदिवासी नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।