Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
30-May-2026

15200 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिक्कों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब में अचानक मौसम बदल गया l मौसम बदलने से बर्फबारी शुरू हो गई l चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है वही इस बीच हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं है l श्रद्धालु सुबह से ही बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं वही गुरुद्वारा प्रबंधक और एसडीआरएफ की टीम हर एक संगत को पवित्र गुरुद्वारा तक पहुंचा रही है l and कड़ाके के ठंड के बीच पवित्र झील में स्नान करते हुए देश दुनिया से कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं l देहरादून के ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में शुक्रवार शाम श्रद्धा भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मां गंगा की भव्य आरती में सहभाग किया। इस दौरान देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और विश्व शांति की कामना की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत धारा है। वहीं संत समाज ने भी गंगा संरक्षण और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संत-महात्माओं जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चुनावी साल में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दौरे का कार्यक्रम जारी किया है गणेश गोदियाल ने बताया कि 4 जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। 5 जून की सुबह देहरादून में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और प्रदेशभर के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। गोदियाल ने कहा कि अल्मोड़ा पौड़ी और देहरादून तीनों जगह तैयारियां जोरों पर हैं और समानांतर रूप से सभी कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कांग्रेस के अनुसार चुनावी वर्ष में राहुल गांधी का यह दौरा सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड में अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ताबड़तोड़ बैठकें ले रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिन सिलसिले वार तरीके से तीन बैठकें उन्होंने ली। इनमें से एक बैठक नगर पालिका अध्यक्ष महापौर की भी रही। जिसमें सभी को जनता से संपर्क रखने के निर्देश दिए गए। देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने भी बैठक को लेकर कहा कि बैठक में भाजपा के जितने भी चुने हुए महापौर व नगर पालिका अध्यक्ष रहे जिनको राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि वह अपने कार्यों के साथ जनता के बीच में जाएं क्योंकि जनता के बीच में बने रहने से आगामी विधानसभा चुनाव में लोग आपके कार्यों से जुड़ेंगे और पार्टी को भी इसका लाभ जरूर मिलेगा। आगामी कांवड़ व कुंभ मेले को लेकर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। शुक्रवार को आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने आगामी कांवड़ व कुंभ मेले को लेकर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान यातायात प्रबंधन और औद्योगिक क्षेत्रों में महिला सुरक्षा व श्रमिक सत्यापन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए।आइजी गढ़वाल ने परिक्षेत्र के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस प्रशासन और स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि मेले के दौरान सुदृढ़ कानून- व्यवस्था बनाए रखने और आम जनमानस व मालवाहक वाहनों के सुगम व आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों जिसमें नाइट शिफ्ट में सुरक्षित परिवहन कार्यस्थल पर सुरक्षा आदि का कढ़ाई से पालन किया जाए