Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-May-2026

जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 1.10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। छोटी ओमती निवासी निशांत सिंह ने आरोपी रघु तिवारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को शिकायत दी है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने खुद को महापौर का करीबी बताकर सी.ओ.डी. फैक्ट्री में अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया और 3 लाख रुपए की मांग की। निशांत की मां ने जेवर गिरवी रखकर 1.10 लाख रुपए दिए लेकिन नौकरी नहीं लगी। बाद में आरोपी और पैसे मांगने लगा तथा रकम वापस मांगने पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जबलपुर । जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पनागर थाना पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र से गुजरने वाले 30 से 40 संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जिससे नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 18 वाहनों के चालान काटकर मौके पर ही 35000 रुपये का शमन शुल्क वसूला। अभियान के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस यात्रियों से भरी बसों पर रहा जहां आपातकालीन द्वार फर्स्ट एड बॉक्स अग्निशामक यंत्र और ड्राइवरों के लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान दो बसें तो मानकों पर खरी उतरीं लेकिन एक बस में भारी लापरवाही पाई गई जिसका इमरजेंसी गेट पूरी तरह जाम था और सुरक्षा उपकरण भी नदारद थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही जाम गेट को चालू करवाया और बस संचालक के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी। जबलपुर । रांझी थाना अंतर्गत अन्ना बाबा क्षेत्र में एक कुएं में 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला पुष्पा शर्मा का शव उतराता हुआ मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उनके दोनों बेटे किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रांझी पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि मृतका के घर के हालात और घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस को हत्या का संदेह है। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है।